फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   market close due to govt order

शनिवार-रविवार को बाजार बंद रखने के फैसले को बताया गलत

Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
market close due to govt order
फतेहाबाद में लॉकडाउन के चलते बंद पड़े बाजार । - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार-रविवार को शुरू किया गया वीकेंड लॉकडाउन फतेहाबाद में लगभग सफल ही रहा। हालांकि शनिवार-रविवार को सिर्फ दुकानें खोलने पर पाबंदी लगाई गई है, जिसके चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कोई खास फर्क नहीं आया है। शनिवार दोपहर को फतेहाबाद में उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ व पुलिस कप्तान राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने शहर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शहर में मुख्य बाजारों की दुकानें तो सारा दिन बंद रहीं, लेकिन सरकार के निर्देशानुसार जरूरी सामान की दुकानें जैसे, दवाइयों, किराना, सब्जी व फलों की दुकानों को खुला रखने की छूट दी गई। उधर इस लॉकडाउन का कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया है। उनका कहना था कि अचानक से ऐसे आदेश की आवश्यकता नहीं थी। लेकिन कुछ आम लोगों ने इस फैसले का समर्थन भी किया है।
विज्ञापन

चार मरला, थाना रोड, जवाहर चौक सहित सभी बाजार रहे बंद, पुलिस भी लगाती रही गश्त
शनिवार को प्रदेशस्तरीय लॉकडाउन के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। शहर की चार मरला कालोनी मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक सहित सभी बाजार पूरी तरह बंद रहे। हालांकि दो तीन दुकानों के दुकानदार बाजार में आकर अपनी दुकानों के बाहर खड़े थे, लेकिन गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ताकीद कर दी कि दुकान खोले जाने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है, जिसके बाद दुकानदार भी अपने अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन में इक्का-दुक्का रेस्टोरेंट खुले दिखे
वैसे तो लॉकडाउन के चलते पूरे शहर में दुकानें बंद रही। लेकिन मॉडल टाउन इलाके में शिवहंस मॉल व पपीहा पार्क के सामने स्थित पिज्ज शॉप्स व एक-दो रेस्टोरेंट खुले नजर आए। हालांकि इनमें बहुत ज्यादा उपभोक्ता नहीं दिखे। हैरानी की बात ये रही कि इस इलाके में कोई पुलिसकर्मी भी गश्त करता नजर नहीं आया जिसके चलते भी इन रेस्टोरेंट मालिकों की हिम्मत बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed