{"_id":"69b057045de61eadef00ef7b","slug":"march-ration-will-be-given-only-after-e-kyc-is-completed-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149892-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा मार्च माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ई-केवाईसी पूर्ण होने पर ही मिलेगा मार्च माह का राशन
Tue, 10 Mar 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
डा. विवेक भारती, उपायुक्त फतेहाबाद ।
फतेहाबाद। मार्च माह में राशन केवल उन्हीं लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी होगी। जिले में सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जिले के सभी राशन डिपो पर पीओएस मशीन के माध्यम से चल रही है।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि ई-केवाईसी का उद्देश्य राशन कार्ड में दर्ज पात्र लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे।
डीसी ने कहा कि कई राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारकों को चाहिए कि वे अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी सदस्य की ई-केवाईसी शेष है तो वह डिपो धारक की पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी ई-केवाईसी आसानी से पूरी करवा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
80 फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी
जिले में 80.6 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। जिले में 506121 राशन लेने वाले लाभार्थी हैं। इनमें से 62,999 लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। वहीं 862 लोगों की ई-केवाईसी को रिजेक्ट कर दिया गया है। कुल 4,42,260 लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी करवा ली है। डीसी ने कहा कि मार्च के दौरान मिलने वाला राशन केवल उन्हीं लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी इसलिए सभी लाभार्थी समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।