{"_id":"602ff6118ebc3ee922346a10","slug":"map-of-chilli-lake-will-be-rebuilt-fatehabad-news-rtk596218970","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली झील का अब दोबारा बनेगा नक्शा, सिंचाई विभाग प्लान में पंप हाउस की जगह भूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली झील का अब दोबारा बनेगा नक्शा, सिंचाई विभाग प्लान में पंप हाउस की जगह भूला
विज्ञापन
चिल्ली क्षेत्र पर चल रहा पाइप लाइन बिछाने का काम।
- फोटो : Fatehabad
चिल्ली झील के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट एक बार फिर से लटक गया है। अब नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खुदाई के काम में अभी देरी हो सकता है। सिंचाई विभाग चिल्ली झील के बनाए गए नक्शे में जनस्वास्थ्य विभाग का पंप हाउस के लिए जगह ही भूल गया चिल्ली क्षेत्र में खुदाई का काम आरंभ होना था जो कि अब जल्द शुरू नहीं होगा। सिंचाई विभाग अब नए सिरे से नक्शा बनाएगा। नक्शे में जनस्वास्थ्य विभाग के पंप हाउस के लिए 40 गुना में 60 फुट जगह रखी जाएगी।
जनस्वास्थ्य विभाग पंप हाउस से ही पानी को रंगोई नाले में लेकर जाएगा। मामले के मुताबिक चिल्ली क्षेत्र की खुदाई शुरू करने से पहले जनस्वास्थ्य, सिंचाई और नगर निकाय विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने जब पंप हाउस के लिए जगह पूछी तो सिंचाई विभाग अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने पंप हाउस के लिए जगह मांगी है। इसके चलते अब सिंचाई विभाग नए सिरे नक्शा बनाने में जुट गया है। सोमवार को नक्शे को उपायुक्त के सामने रखा जाएगा।
19 फुट होनी है खुदाई : सिंचाई विभाग के अधिकारियों की माने तो चिल्ली क्षेत्र की 19 फुट तक खुदाई होगी। खुदाई के बाद टैंक को पक्का किया जाएगा। साइडों में फुटपाथ भी बनेंगे। अहम बात यह है कि टैंक के लिए पानी धिड़ माइनर से लाने की योजना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जल्द कर सकते है शिलान्यास, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट : चिल्ली झील सुंदरीकरण के प्रोजेक्ट को लेकर सीएम कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी है। नगर परिषद ने रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है 8.42 करोड़ रुपये से पानी निकासी का काम जनस्वास्थ्य विभाग शुरू कर चुका है इसके अलावा डेढ़ करोड़ रुपये से खुदाई होनी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद इसका शिलान्यास कर सकते है। नप प्रधान दर्शन नागपाल को भी इसके संकेत दिए थे। इसके बाद ही नप प्रधान ने डेढ़ करोड़ रुपये की राशि सिंचाई विभाग को खुदाई के लिए जारी की थी।
जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है लेकिन पंप हाउस के लिए सिंचाई विभाग ने जगह नहीं रखी है। पंप हाउस तो जरूरी है इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। - आदर्श सिंगला, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
चिल्ली क्षेत्र में खुदाई का काम शुरू होना था लेकिन कुछ विवाद हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के लिए पंप हाउस बनना है उसके लिए जगह नहीं रखी गई। अब नए सिरे से नक्शा बनाया जा रहा है और सोमवार को उपायुक्त से मिल फाइनल कर लिया जाएगा। - बलराज, एसडीओ, सिंचाई विभाग।