{"_id":"6ad3b29768b9951b270ac625","slug":"mandeep-and-lakhwinder-emerged-as-the-best-players-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163128-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनदीप और लखविंदर बनीं श्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनदीप और लखविंदर बनीं श्रेष्ठ खिलाड़ी
Sat, 17 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रतिया खालसा महाविद्यालय रतिया में आयोजित दो दिवसीय 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ल
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के मनदीप सिंह और बीए द्वितीय वर्ष की लखविंदर कौर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
खेल प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में लखविंदर कौर प्रथम, अमनदीप कौर द्वितीय और जीवनजोत कौर तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अमनदीप कौर ने पहला, लखविंदर कौर ने दूसरा और जसप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में लखविंदर कौर प्रथम, पिंकी द्वितीय और प्रवीण कौर तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रियंका ने पहला, प्रवीण कौर ने दूसरा और अमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, मनदीप सिंह द्वितीय और गुरप्रीत सिंह तृतीय रहे। लंबी कूद में सचिन प्रथम, यादविंद्र सिंह द्वितीय और मनदीप सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुमित्रा सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, संयम, नैतिकता और टीम भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। मंच संचालन प्रो. पूनम सोनी ने किया।