{"_id":"649094c199a28029fa0bd756","slug":"man-sitting-on-railway-track-hit-by-train-hospitalized-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-1042-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेलवे ट्रैक पर बैठा व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आया, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेलवे ट्रैक पर बैठा व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आया, अस्पताल में भर्ती
Mon, 19 Jun 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा खुदकुशी के प्रयास का मामला सामने आया है। इस दौरान जब दो युवक उसे बचाने के लिए गए तो उक्त व्यक्ति ने उन्हें भी पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि उक्त युवकों ने खुद को छुड़ाकर अपनी जान बचा ली। वहीं, व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया।
उसके पटरी पर बैठने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शहर की इंदिरा कॉलोनी व राजनगर एरिया के 3-4 युवक रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी और उसी ट्रैक पर एक व्यक्ति बैठा था। दो युवकों ने उसे बचाने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जब युवकों ने उसे वहां से हटाना चाहा तो उसने दोनों युवकों को भी पकड़ लिया। उसका इरादा भांप कर युवकों ने तुरंत उससे खुद को छुड़ाया। इतने में ही ट्रेन वहां से गुजर गई। ट्रेन को आता देखकर उस शख्स ने भी पीछे हटने का प्रयास किया लेकिन वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी पीठ पर गहरी चोटें लगी और मौके पर खून बिखर गया। जब युवकों ने उससे पटरी पर बैठने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। रेलवे कर्मियों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई। पुलिस अब घायल के होश में आने के बाद बयान लेगी।