{"_id":"5e39b3f98ebc3ee60c086fd9","slug":"man-s-dispersed-for-molesting-fatehabad-news-rtk540630523","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने की युवक की छित्तर परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ करने पर परिजनों ने की युवक की छित्तर परेड
विज्ञापन
कस्बे में मंगलवार दोपहर को शहर की एक कालोनी में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने पर लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड कर दी और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और छेड़छाड़ करने वाले युवक को पूछताछ के लिए थाने में ले गई।
जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी की रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा को एक युवक कई दिन से स्कूल की छुट्टी के बाद परेशान कर रहा था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। मंगलवार दोपहर को छात्रा के परिजन छुट्टी के बाद स्कूल के समीप खड़े हो गए। छुट्टी के बाद छात्रा घर जाने लगी तो युवक उसका पीछा करते हुए गली तक आ गया और छात्रा को परेशान करने लगा। इस पर छात्रा के परिजनों और अन्य लोगों ने युवक की जमकर छित्तर परेड की और मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं लोगों का कहना था कि आजकल रतिया क्षेत्र में मनचलों की संख्या बढ़ती जा रही है। मनचलों में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं दिखाई देता। महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई दुर्गा शक्ति टीम भी कभी शहर में नहीं है, जिसके कारण भी मनचले युवा आमतौर पर महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कसने लगे हैं।
मामले की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजा था, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - अमर सिंह, मुंशी, शहर थाना