फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man's body was found lying in the field and bikes

खेत में पड़ा मिला युवक का शव और बाइक

Sun, 19 Oct 2014 12:07 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन

गांव धारसूल कलां के एक युवक का शव रत्ताथेह-रूपांवाली कैंची के पास खेत में पड़ा हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से कुछ दूरी पर ही बाइक भी पड़ी मिली। युवक गांव में दूध की डेयरी चलाता था।

विज्ञापन


 शुक्रवार सायं को गांव रत्ताथेह में वह किसी से पैसे लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। सूचना पर पुलिस व जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की आशंका जताई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने युवक की हत्या की है।
विज्ञापन


गांव धारसूल कलां निवासी युवक गुरमीत सिंह सुपुत्र चांदी राम गांव में दूध की डेयरी चलाता था। युवक 12वीं कक्षा पास था। युवक के पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गुरमीत पड़ोसी की मोटरसाइकिल मांगकर गांव रत्ताथेह में दूध की पेमेंट लेने के लिए गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन गुरमीत का कहीं भी पता नहीं चला। गुरमीत का मोबाइल भी ट्राई करने पर लगभग रात 11 बजे तक तो उस पर घंटी जाती रही लेकिन उसके बाद फोन बंद आने लगा। गुरमीत के पिता ने बताया कि वह जिस व्यक्ति से पेमेंट लेने के लिए गया था, उससे भी उन्होंने फोन कर गुरमीत के बारे पूछा तो उसने बताया कि गुरमीत उससे करीबन साढ़े आठ बजे 18000 रुपये लेकर चला गया था।

 रात भर परिजनों द्वारा ढूढ़ंते रहे, पर जब गुरमीत का कहीं पता नहीं चला तो सुबह गुरमीत के गुम होने की गांव में मुनियादी भी करवा दी गई। शनिवार सुबह को रत्ताथेह-रूपांवाली कैंची के नजदीक खेतों में किसी युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना गांव के सरपंच निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह को भी दी गई। ग्रामीणों ने जब खेत के अंदर जाकर शव को करीब से देखा तो वह गुरमीत का था।

 शव के कुछ दूरी पर ही मोटरसाइकिल भी पड़ी था। शव के माथे एवं सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर डीएसपी टोहाना जगदीश काजला, सीआईए इंचार्ज दिनेश कुमार, जाखल थाना प्रभारी धर्मवीर शर्मा व कुलां चौकी प्रभारी ओमप्रकाश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों की भी भारी भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई।


 ग्रामीणों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच की। शव की जांच के दौरान पैंट में से 18000 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन भी मिल गया। इस दौरान डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि गहनता से जांच करने के बाद यह एक सड़क दुर्घटना होने का मामला ही लगता है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत दुर्घटना के दौरान उसके सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से ही हुई लगती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed