फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man killed after coming under train

ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Man killed after coming under train
समैन। टोहाना खंड के गांव पारता निवासी एक व्यक्ति की गांव गाजूवाला में फाटक के पास रेलगाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक दिहाड़ी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊ का लड़का बबरीभान मानसिक रूप से बीमार रहता था। वीरवार को बबरीभान गांव गाजूवाला में रेलवे फाटक के पास टहल रहा था। जब रेलवे ट्रैक पर सवा ग्यारह बजे लुधियाना से हिसार की तरफ जाने वाली रेलगाड़ी आई तो बबरीभान अपना दिमागी संतुलन खो बैठा और रेलवे ट्रैक के पास रेलगाड़ी से टकरा गया। रेलगाड़ी से टकराते ही बबरीभान की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed