{"_id":"639ab8d49e2bb913cd11051a","slug":"man-injured-during-clash-in-bhuna-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: हमले में घायल युवक की मौत, बीड़ी का बंडल मांगने पर हुए विवाद में बीच बचाव करने में लगा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: हमले में घायल युवक की मौत, बीड़ी का बंडल मांगने पर हुए विवाद में बीच बचाव करने में लगा था चाकू
Thu, 15 Dec 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भूना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:34 AM IST
सार
35 वर्षीय मुकेश प्रजापति केले की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। हमले के दौरान बीचबचाव करने आए मुकेश पर चाकू से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
मुकेश।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूना कस्बे के चंदन नगर में रविवार रात को 40 बदमाशों द्वारा घरों पर ईंट-पत्थर बरसाने के दौरान घायल हुए युवक मुकेश प्रजापति ने तीन दिन बाद दम तोड़ दिया है। हमले के दौरान बदमाशों ने मुकेश प्रजापति पर चाकुओं से वार किए थे। गंभीर रूप से घायल मुकेश को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मगर परिजनों ने उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया।
रविवार शाम को चंदननगर में दुकानदार गरीबदास की दुकान पर बीड़ी का बंडल मांगने आए युवक के लिए दुकान नहीं खोली गई तो विवाद हो गया था। युवक गरीबदास के बेटे को पीटने लगा था। इसी दौरान गरीबदास के भाई नेपाल सिंह ने युवक को थप्पड़ मार दिया था। बाद में युवक ने अपने 35-40 साथियों को बुलाकर गरीबदास व उनके परिवार के छह घरों पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए थे। इस हमले दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक दिन पहले ही इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था।
केले की रेहड़ी लगाकर परिवार पाल रहा था मुकेश
परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय मुकेश प्रजापति केले की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। हमले के दौरान बीचबचाव करने आए मुकेश पर चाकू से कई वार किए गए थे। भूना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुकेश प्रजापति द्वारा उपचार के दौरान दम तोड़ने की सूचना आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, मामले में हत्या की धारा को भी जोड़ा जाएगा।