फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   man got sucide after blackmailing by women

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खत्म की जीवनलीला

Sun, 03 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भूना से फतेहाबाद भेजा गया है। सीन आफ क्राइम टीम के इंचार्ज डाक्टर जोगिंद्र सिंह, थाना प्रभारी रामसिंह व सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


डूल्ट में मजदूर बलबीर ने रविवार को मालिक के खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब खेत का मालिक कृष्ण कुमार वहां गया तो बलबीर मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन


खेत मालिक ने मामले की सूचना सरपंच व पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला की शिकायत पर गांव की एक महिला, उसकी पुत्री और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कमला ने आरोप लगाया है कि मुकदमे को रफा दफा करने के लिए दो दिन पहले आरोपी महिला उसके पति से तीन लाख रुपये मांग रही थी।

महिला ने धमकी दी थी अगर पैसे नहीं दिए तो कोर्ट में उनके खिलाफ झूठे बयान देकर सजा दिलवाएगी। बलबीर की मौत से उसकी पत्नी कमला व उसके तीन बेटे व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।

क्या है मामला

52 साल के बलबीर सिंह के बेटे के खिलाफ गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने 24 नवंबर को नाबालिग लड़की को नरवाना से उसकी मौसी के घर से बरामद करके न्यायालय में पेश किया था। उसने बलबीर के बेटे के खिलाफ बयान दिए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बलबीर व उसके बेटे को आरोपी बनाया था लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी।  ग्राम पंचायत ने दर्जनों बार एसपी और डीएसपी को ज्ञापन देकर बलबीर व उसके बेटे के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को झूठा बताया था।


सरपंच कश्मीरी लाल कंबोज के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच करके बलबीर के परिवार को राहत देने की गुहार लगाई थी।

सरपंच ने बताया कि लड़की अपनी मौसी के घर नरवाना पुलिस को मिली थी। बलबीर और उसके बेटे की इसमें कोई भूमिका नहीं है। ब्लैकमेलिंग करने के इरादे से मजदूर व उसके बेटे के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed