फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man gives false kidnapping information to wife in Fatehabad

Haryana: दोस्तों संग जाम छलका रहा था पति, पत्नी को बोला- मेरा हो गया अपहरण, पुलिस को मिला इस हालत में

Wed, 07 Jan 2026 11:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भूना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी भूना (फतेहाबाद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:25 PM IST
सार

 फतेहाबाद में आवारागर्दी एक शख्स को भारी पड़ गई। उसने पत्नी को अपने अपहरण की झूठी सूचना दी और दोस्तों के साथ शराब पीने लग गया। जिसके बाद पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया।  

विज्ञापन
Man gives false kidnapping information to wife in Fatehabad
दोस्तों संग जाम छलकाना शख्स को पड़ा भारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शराब के नशे में किया गया मजाक टोहाना निवासी युवक और उसके साथियों को भारी पड़ गया। पत्नी को उसने अपहरण की झूठी जानकारी दी। पत्नी इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस करीब पांच घंटे तक युवक की तलाश में जुटी रही। जांच में पूरा मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने छह युवकों को आवारागर्दी के आरोप में हिरासत में लेकर मंगलवार रातभर हवालात में बंद रखा। बुधवार को सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


दो दिनों से घर से बाहर था अमन

जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि टोहाना निवासी अमन पिछले दो दिनों से घर से बाहर था। इसी दौरान उसकी पत्नी का फोन आया। अमन उस समय शराब के नशे में था और उसने मजाक में पत्नी को कह दिया कि कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।

विज्ञापन

पत्नी ने घबराकर पुलिस को दी सूचना

फोन बंद होने से पत्नी का शक गहरा गया। घबराई पत्नी ने तुरंत डायल 112 पर पति के अपहरण की सूचना दे दी। डायल 112 से सूचना मिलते ही गाड़ी इंचार्ज ने थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई को इस बारे में अवगत कराया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस की कई टीमें तुरंत हरकत में आ गई। संबंधित युवक के मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस किया गया। इसकी शुरुआती लोकेशन हिसार मिली।

पुलिस टीम के इंचार्ज एएसआई चमन लाल दलबल सहित हिसार पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर लोकेशन अग्रोहा की मिली। इसके बाद लोकेशन भूथनकलां और फिर हसंगा स्थित अनाज खरीद केंद्र की आई। लगातार बदलती लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम पीछा करती रही। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम जब हसंगा के खरीद केंद्र पहुंची, तो वहां छह युवक सामूहिक रूप से शराब पीते हुए मिले।

पुलिस ने मौके पर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान अमन निवासी टोहाना, सन्नी व गुरमेल निवासी संगरूर (पंजाब), मुकेश कुमार निवासी हसंगा, कृष्ण कुमार निवासी भूथनकलां तथा उपेंद्र सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। सभी की उम्र 27 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने पत्नी के साथ शराब के नशे में मजाक किया था कि उसका अपहरण हो गया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस ने पूरी गंभीरता से कार्रवाई की। हालांकि सूचना झूठी निकली। झूठी सूचना देने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में पुलिस ने सभी को रात भर हवालात में रखा। बुधवार को सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed