{"_id":"665d9c9324a2e5377d03c237","slug":"man-died-in-accident-in-fatehabad-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: फतेहाबाद जा रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत, देर रात गांव बरसीन और झलनियां के बीच हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: फतेहाबाद जा रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत, देर रात गांव बरसीन और झलनियां के बीच हुई दुर्घटना
Mon, 03 Jun 2024 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:07 PM IST
सार
विनोद ने बताया कि उसका भाई मुन्नीदास उसके साथ हलवाई का काम करता है। जांडलीकलां में बस स्टैंड पर दुकान है। रविवार रात करीब 10 बजे भाई मुन्नीदास मामा के लड़के राजेश का मोटरसाइकिल लेकर फतेहाबाद के लिए चला गया। रात को भाई घर पर नहीं आया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फतेहाबाद में गांव बरसीन और झलनियां के बीच रविवार देर रात एक सड़क हादसे में गांव जांडली खुर्द निवासी 28 वर्षीय मुन्नीदास की मौत हो गई। मुन्नीदास हलवाई का काम करता था और मोटरसाइकिल पर फतेहाबाद किसी काम से आ रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई विनोद के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में विनोद ने बताया कि उसका भाई मुन्नीदास उसके साथ हलवाई का काम करता है। जांडलीकलां में बस स्टैंड पर दुकान है। रविवार को दुकान पर मामा का लड़का हिसार के गांव बासड़ा निवासी राजेश मोटरसाइकिल लेकर आया हुआ था। रात करीब 10 बजे भाई मुन्नीदास मामा के लड़के राजेश का मोटरसाइकिल लेकर फतेहाबाद के लिए चला गया। रात को भाई घर पर नहीं आया।
इस दौरान परिवार को सूचना मिली कि एक युवक का मोटरसाइकिल गांव बरसीन और झलनियां के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जब वे नागरिक अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान मुन्नीदास के रूप में हुई। किसी चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार चलाकर सीधी टक्कर मारी है।