फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Male and female police forces marched past with great enthusiasm

Fatehabad News: महिला व पुरुष पुलिस बल ने कदमताल के साथ किया मार्च पास्ट

Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Male and female police forces marched past with great enthusiasm
टोहाना। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर लघु सचिवालय में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

परेड का नेतृत्व पीएसआई उमेद सिंह ने किया। हरियाणा महिला एवं पुरुष पुलिस बल ने अनुशासित कदमताल के साथ मार्च पास्ट किया। उनके साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक परेड में भाग लिया। समारोह में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने पीटी शो, डबल शो व लेजियम की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुमन और एसडीएम आकाश शर्मा ने लघु सचिवालय में भारत विकास परिषद की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंची। इसके बाद सुमन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर डीएसपी उमेद सिंह, तहसीलदार सन्नी, नायब तहसीलदार रोहित कौशिक, अंजू, नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, वाइस चेयरपर्सन नीरू सैनी, रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed