फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Major accident in Fatehabad, Three vehicles collided near Matana turn, part of tractor broke apart

फतेहाबाद में बड़ा हादसा: मताना मोड़ के पास तीन वाहन आपस में भिड़े, ट्रैक्टर का एक हिस्सा टूटकर हुआ अलग

Fri, 06 Sep 2024 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

डिंग मंडी निवासी राजकुमार अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर मताना से लौट रहा था। जब वह हाईवे पर चढ़ा, तभी फतेहाबाद से हिसार की ओर जा रहे एक ट्रक ने अचानक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया।

विज्ञापन
Major accident in Fatehabad, Three vehicles collided near Matana turn, part of tractor broke apart
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

फतेहाबाद के मताना रोड पर तीन वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन महिलाएं और एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मौसी-भांजी समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि ट्रक और ट्राला में सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि ट्राला बिजली के खंभे से नहीं टकराया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ट्रैक्टर चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

हादसे का विवरण
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, डिंग मंडी निवासी राजकुमार अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लेकर मताना से लौट रहा था। जब वह हाईवे पर चढ़ा, तभी फतेहाबाद से हिसार की ओर जा रहे एक ट्रक ने अचानक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया। इसी दौरान, हिसार की ओर से आ रहे एक ट्राला ने खुद को बचाने की कोशिश में पुलिस लाइन की चारदीवारी से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन महिलाएं भी चपेट में आ गईं। अमनदीप कौर, जो अशोक नगर की निवासी थी, बाइक चला रही थी। उसके साथ उसकी मां सुखविंद्र कौर और एक अन्य महिला, हरवंश कौर, सवार थीं। तीनों महिलाएं बस स्टैंड जाने के लिए निकली थीं। अगर ट्रक समय पर नहीं रुकता, तो ये महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो सकती थीं।

ट्रैक्टर चालक राजकुमार की स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed