फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main roads of seven villages closed in Tohana in support of farmers of Punjab

Fatehabad News: पंजाब के किसानों के समर्थन में टोहाना में बंद किए सात गांवों के मुख्य मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Main roads of seven villages closed in Tohana in support of farmers of Punjab
फतेहाबाद। पंजाब के किसानों व भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को किसान संगठन भी उबले नजर आए, जगह-जगह किसानों ने जहां प्रदर्शन किया। टोहाना में किसानों ने शहर को जोड़ने वाले सात गांवों के मुख्य मार्गों को दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक बंद रखा। जाखल में किसानों ने जाम लगाया और रतिया में रोष मार्च निकाला है। वहीं दो किसान संगठन टोल मुक्त करवाने के लिए सिरसा के भावदीन व हिसार के लांधड़ी टोल नाकों के लिए कूच किया। भट्टूकलां में सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया, कुलां में मुख्य चौक पर धरना दिया। गांव अयाल्की के पास लगातार चौथे दिन भी किसान पक्का माेर्चा लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव ढाणी ईस्सर में भी किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर अपना रोष जताया। किसान नेताओं पतराम ढाणी ईस्सर, कर्मबीर ढाणी छतरियां, धर्मपाल फौजी ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन में ढाणी ईस्सर के अलावा ढाणी छतरियां, ढाका ढाणी के किसानों ने भी भाग लिया। वहीं कुलां में किसानों ने मुख्य चौक पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। किसान नेता जगतार सिंह की अगुवाई में किसानों ने यहां पर प्रदर्शन किया। वहीं रतिया में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने प्रधान निर्भय सिंह की अध्यक्षता में सरकार का पुतला फूंका व शहर में रोष मार्च निकाला। इस बीच पंजाब से फतेहाबाद के जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर पंजाब के किसानों की ओर से कोई हलचल नजर नहीं आई है। एहतियात के तौर पर यहां पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स तथा पुलिस को तैनात किया गया है। फतेहाबाद के गांव अयाल्की के पास अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के किसान पक्का मोर्चा डालकर डटे हुए हैं, लेकिन वह आगे नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन


किसानों ने रोड जाम कर सरकार के खिलाफ दिखाया रोष
टोहाना।
शहर के हिसार रोड पर किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं रोड जाम कर अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। सुबह दस बजे से 5 घंटे तक रोड जाम किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान लाभ सिंह ने की। किसान नेता रमेश डांगरा ने कहा कि यदि पंजाब के किसान टोहाना बॉर्डर के रास्ते आते है तो वे उनका साथ देते हुए किसानों का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में पक्का किसान मोर्चा स्थल पर गांव कन्हड़ी, समैन, गांव डांगरा, जमालपुर, कमालावाला, बलियाला व सिंबल वाला के मुख्य रास्तों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान की अगुवाई में किसान सुबह ही सिरसा के भावदीन टोल नाके पर कूच गए और टोल नाके को 4 घंटे तक मुक्त करवाया। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष संदीप बिसला के नेतृत्व में किसान हिसार के लांधड़ी टोल नाके पर पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन किया। संदीप काजला ने कहा कि वह पंजाब के साथ हैं, जो भी सहयोग वह मांगेंगे, उसे पूरा किया जाएगा।

जाखल में किसान यूनियन उगराहां के नेता अजय सिधानी, उत्तम तलवाड़ी, काला प्रधान नड़ैल के नेतृत्व में किसानों ने कड़ैल चौक पर सुबह चार घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कड़ैल चौक पर जाखल-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाकर आवागमन को अवरुद्ध किया।

भट्टू में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

भट्टू कलां में संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने ग्रामीण भारत बंद के दौरान केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। सभी संगठनों के लोग ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में सांझी बैठक का आयोजन कर मुख्य बाजार से रोष मार्च निकालते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने रोड़ पर बैठ कर संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर हनुमान सिंह ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर प्रधान माया पूनियां, साधुराम माचरा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला सचिव सुनील कुमार, प्रदीप सांवत, अनिल बैनिवाल, राजेन्द्र माचरा, सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed