फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main gate built in Jandalikalan school, inaugurated by DEO

Fatehabad News: जांडलीकलां स्कूल में बना मुख्य द्वार, डीईओ ने किया उद्घाटन

Sun, 01 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Main gate built in Jandalikalan school, inaugurated by DEO
भूना। गांव जांडलीकलां स्कूल में स्वर्गीय सोहन लाल भैरों की स्मृति में उनके बेटों और भतीजों द्वारा निर्मित भव्य मुख्य द्वार का विधिवत उद्घाटन किया गया। करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से बने इस मुख्य द्वार ने स्कूल की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर सिंह भैरों ने की। मुख्य द्वार के निर्माण से गांव को भी एक नई पहचान मिली है। प्रवेश द्वार की आकर्षक डिजाइन, मजबूत निर्माण और कलात्मक सजावट ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह द्वार न केवल गांव और स्कूल की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वर्गीय सोहन लाल भैरों की स्मृतियों को संजोकर रखेगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में डीईओ संगीता बिश्नोई ने कहा कि गांवों के विकास में सामाजिक सहभागिता और परिवारों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed