फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Main accused arrested after 4 years in 1 kg 40 gram opium supply case

Fatehabad News: अफीम सप्लाई का मुख्य आरोपी 4 साल बाद काबू

Sat, 11 Jan 2025 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 02:13 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested after 4 years in 1 kg 40 gram opium supply case
रतिया सदर पुलिस की गिरफ्त में मध्य प्रदेश निवासी अफीम सप्लायर। स्रोत:पुलिस विभाग - फोटो : संवाद
रतिया। सदर थाना पुलिस ने 1 किलो 40 ग्राम अफीम पकड़े जाने के मामले में चार साल से फरार चल रहे मेन सप्लायर मध्य प्रदेश के नीमच से उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंदन सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रतिया सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम द्वारा 4 साल पूर्व 30 सितंबर 2020 को टोहाना रोड टी प्वाइंट गांव तेलीवाड़ा के पास से बाइक सवार सुरजीत निवासी अलीकां और सतपाल निवासी जमालपुर शेखां को 1 किलो 40 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया था कि वह यह अफीम एमपी से कुंदन सिंह सिसोदिया से खरीद कर लाए थे। इसके बाद दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद सदर थाना रतिया पुलिस सप्लायर की लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था। अब एसआई सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed