फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahapanchayat of farmers in Ayalki, announcement of siege of DC office on March 13

Fatehabad News: अयाल्की में किसानों की महापंचायत, 13 मार्च को डीसी कार्यालय घेराव की घोषणा

Mon, 11 Mar 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of farmers in Ayalki, announcement of siege of DC office on March 13
फतेहाबाद-टोहाना। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति ने गांव अयाल्की के पास चल रहे 27 दिनों से पक्का मोर्चा पर रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में पंजाबी कलाकार सोनिया मान व ताई सुदेश कंडेला ने विशेष तौर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को विभिन्न मांगों को लेकर 2 घंटे तक डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। आचार संहिता लगने तक अयाल्की में किसानों का धरना जारी रहेगा और इसके बाद खनौरी बॉर्डर से गांव-गांव जाकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों की लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को रेल रोको अभियान का फतेहाबाद जिले में कोई असर नहीं हुआ। टोहाना रेलवे स्टेशन पर फोर्स को तैनात किया गया था, लेकिन कोई भी किसान मौके पर नहीं पहुंचा। फतेहाबाद में रविवार को अयाल्की के रंगोई नाले के पास पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों के धरना स्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े अनेक किसान शामिल हुए। महापंचायत में भारी संख्या में महिला किसान भी मौजूद रहीं। इस महापंचायत का मंच संचालक भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पहुंची पंजाबी कलाकार सोनिया मान ने कहा कि मैं भी किसान की बेटी हूं और किसानों का दर्द समझती हूं। इस सरकार ने किसानों पर नए-नए कानून थोप दिए हैं, जिससे आज किसान अपनी जमीन को न बेचने का निर्णय भी नहीं ले सकता। यह सब पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब से किसान आंदोलन आरंभ हुआ है, वह किसानों के साथ आंदोलन में शरीक रही हैं और अपने कार्य भी छोड़ रखे हैं, ताकि देश के किसानों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण पर पुलिस द्वारा गोली चलाना काफी दुखद और सरकार का तानाशाही रवैया रहा है। देश के युवा किसान पर हमला नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और तानाशाही राज है। जय जवान जय किसान का नारा अब गायब हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को अगर सत्ता से हटाना है तो सरकार के साथ-साथ ईवीएम का भी बायकॉट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताई कंडेला ने कहा कि पहले जब 13 माह तक किसान आंदोलन चला तो हमारे 750 किसान शहीद हुए थे और अब इस सरकार ने 12 किसानों की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि सरकार से हम अपनी मांगे मनवाकर रहेंगे और जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर 12 केस दर्ज करवाए गए हैं, अगर 88 केस भी दर्ज करवा दिए जाते तो भी मैं पीछे नहीं हटूंगी।


अंबानी के बेटे की प्री वेडिंग का ऑफर नकार देती
पत्रकारों से बातचीत में जब पंजाबी कलाकार सोनिया मान से पूछा गया कि अगर उनको मुकेश अंबानी के बेटे की प्री वेडिंग में शामिल होने का ऑफर आता तो क्या वह जाती, तो उन्होंने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं और इन लोगों का विरोध कर रही हूं। मैं इस ऑफर को सिरे से नकार देती।


13 को डीसी कार्यालय का होगा घेराव
भारतीय किसान यूनियन किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत में निर्णय लिया गया है कि एमएसपी पर गारंटी कानून, फतेहाबाद में बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 मार्च को 2 घंटे तक उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा जब तक देश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता नहीं लगती, किसान अयाल्की के पास ही धरने पर बैठे रहेंगे। आचार संहिता हटने के बाद खनौरी में पड़ाव डाला जाएगा और गांव-गांव जाकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।



पूरे दिन प्रशासन रहा मुस्तैद
टोहाना में किसान संगठनों द्वारा रेल रोको की घोषणा के चलते शहर के रेलवे स्टेशन पर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जाखल, शहर पुलिस, चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस व सीआईए पुलिस की टीमें मौजूद रही ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान कोई भी किसान संगठनों के किसान रेलवे स्टेशन पर नहीं आए, इसलिए रेलगाड़ियां अपने तय समय पर गंतव्य की ओर जाती हुई नजर आई। शहर पुलिस की टीम एसआई रामवीर के नेतृत्व में मौजूद रही तथा गुप्तचर विभाग व पुलिस सिक्योरिटी की टीमें पूरा दिन अलर्ट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed