फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahapanchayat held outside shri durga mahavidyalaya in tohana

टोहाना: धरने पर बैठी छात्राओं के समर्थन में जुटे किसान, महापंचायत में पहुंचे सैंकड़ों लोग

Sat, 21 May 2022 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 May 2022 02:18 PM IST
सार

शनिवार सुबह करीब दस बजे से महाविद्यालय के बाहर शुरू हुई महापंचायत में लोगों का जुटना शुरू हो गया, जिसमें किसान नेता जोगिंदर नैन, किसान नेत्री सुमन हुड्डा भी पंहुचीं। किसान नेताओं ने मंच से छात्राओं की मांगो का समर्थन करते हुए प्रशासन से कॉलेज को अपने अधीन लेने की मांग की।

विज्ञापन
Mahapanchayat held outside shri durga mahavidyalaya in tohana
टोहाना में महापंचायत में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना के रतिया रोड स्थित श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय के बाहर शनिवार को छात्राओं के प्रदर्शन के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसान संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। महापंचायत की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल किरण मंगला ने की। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को बातचीत के लिए ढाई बजे तक का समय दिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस प्रदर्शन के दौरान छात्राओं व स्टाफ ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की तथा कॉलेज को सरकार के अधीन करने की मांग को उठाया। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब दस बजे से महाविद्यालय के बाहर शुरू हुई महापंचायत में लोगों का जुटना शुरू हो गया, जिसमें किसान नेता जोगिंदर नैन, किसान नेत्री सुमन हुड्डा भी पंहुचीं। किसान नेताओं ने मंच से छात्राओं की मांगो का समर्थन करते हुए प्रशासन से कॉलेज को अपने अधीन लेने की मांग की ताकि बच्चों का भविष्य बन सके। इस दौरान किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि टोहाना में सरकार के तीन-तीन नेता होने के बावजूद बेटियां सड़क पर बैठी हुई हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदे चुपचाप बैठे हैं। रवि आजाद ने कहा कि सरकार ने शीघ्र मांग को नहीं माना तो वे आंदोलन को तेज करते हुए इन नेताओं के घर के आगे धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान किसान नेता जोगिंदर नैन ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है लेकिन उसके बावजूद बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाए सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

 

इन संगठनों ने दिया समर्थन

छात्राओं के इस धरने को भाकियू के युवा अध्यक्ष रवि आजाद, सुमन हुड्डा, किसान नेता जोगिंदर नैन, रमेश जांडली, जगतार सिंह, किसान नेता मंदीप नथवान, केवाईएस, एबीवीपी, एसएफआई, पगड़ी संभाल जट्टा संगठन, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा समर्थन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed