फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mahapanchayat called the allegations against the sarpanch of Baijalpur baseless

Fatehabad News: बैजलपुर के सरपंच पर लगे आरोपों को महापंचायत ने बताया निराधार

Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat called the allegations against the sarpanch of Baijalpur baseless
बैजलपुर गांव के चौक में हुई महापंचायत में पहुंचे ग्रामीण।
भूना। बैजलपुर गांव में रविवार को महापंचायत हुई। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस महापंचायत की अध्यक्षता 72 वर्षीय दयानंद ओला ने की। पंचायत का मुद्दा सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया पर मनरेगा के कामों में भष्ट्राचार के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

महापंचायत में मौजूद लोगों ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि यह गांव की राजनीति से प्रेरित हैं। इसका मकसद सरपंच की छवि खराब करना है। सरपंच ने गांव में काफी विकास कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन

गांव की राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत का साथ देना चाहिए : ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत सिंह बैजलपुरिया के नेतृत्व में ढाई साल में करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इससे गांव की तस्वीर बदल गई है। दूसरे जिलों में बैजलपुर का उदाहरण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी राजनीतिक लोग इससे परेशान हैं। महापंचायत में पूर्व दंपती सरपंच के दस साल के कार्यकाल की तुलना वर्तमान सरपंच के ढाई साल से की गई। लोगों ने कहा कि हेमंत सिंह ने विकास के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। गांव की पहचान दूर-दूर तक बनी है। महापंचायत में दयानंद ओला ने कहा कि भाईचारा बना रहना चाहिए।


विकास की दृष्टि से गांव का रूप बदल गया, इसलिए विरोधी हताश : सरपंच :
सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया ने कहा कि गांव में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य हुए हैं। इसमें सरकार, प्रशासन और न्यूक्लियर पावर प्लांट गोरखपुर का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह बात रास नहीं आ रही। महापंचायत में पूर्व दंपती सरपंच के कार्यकाल की सच्चाई भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed