फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mad dog bitten 4 people including woman in the city, cow protection team controlled

Fatehabad News: शहर में पागल कुत्ते ने महिला सहित 4 को काटा, गो रक्षा दल ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mad dog bitten 4 people including woman in the city, cow protection team controlled
बेकाबू जानवर को काबू करते हुए गौ रक्षा दल की टीम।
टोहाना। शहर में आए दिन लोग आवारा कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से उन्हें काबू करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। शहर की डिफेंस कॉलोनी में एक कुत्ते ने 4 लोगों और अन्य 7 कुत्तों को काट लिया। सूचना पाकर पहुंची गो रक्षा दल की टीम ने उक्त कुत्ते को काबू करके पिंजरे में डाल दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के जिला प्रधान नवजोत सिंह ने बताया कि शहर के भाटिया नगर, डिफेंस कॉलोनी, भूना रोड, रेलवे रोड पर आवारा पशुओं से लोग परेशान आ चुके हैं। पार्क में आने वाले लोगों के लिए बंदर परेशानी का सबब बने हुए है वहीं कुत्तों ने भी लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कुत्ते द्वारा लोगों को काटने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम के 7-8 लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद पागल कुत्ते को काबू किया। कुत्ते के पागल होने के चलते उसने लोगों को काटना शुरू कर दिया। उक्त कुत्ते द्वारा जिन लोगों व कुत्तों को काटा गया है, उन्हें रेबीज की डोज दी गई।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी अमीलाल ने बताया कि वह अपने घर से दुकान जा रहा था तभी अचानक वो कुत्ता सामने आ गया और उसका पैर नोच लिया। लोग बचाव में दौड़ते तब तक घर में काम करने वाली महिला को भी काट लिया। सभी ने अस्पताल उपचार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed