{"_id":"64f229d5beced8ffd70ec1da","slug":"machine-not-delivered-to-assam-report-filed-against-two-transporters-fatehabad-news-c-21-hsr1034-209989-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: असम में नहीं पहुंचाई मशीन, दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: असम में नहीं पहुंचाई मशीन, दो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हांसपुर से चारा काटने की मशीन असम के सिलचर में भेजी गई थी। हालांकि ट्रांसपोर्टरों ने मशीन को नहीं पहुंचाया। इस मामले को लेकर बीएस एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक ने सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में बलजिंद्र निवासी हांसपुर की शिकायत पर हिसार निवासी ट्रांसपोर्टर संजय सैनी और पानीपत निवासी सुनील शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलजिंद्र सिंह ने बताया कि गांव हांसपुर में उसकी बीएस एग्रो इंडस्ट्रीज के नाम से वर्कशॉप है, जिसमें वह एग्रो मशीन बनाता है। एक मशीन एक अगस्त को हिसार निवासी संजय सैनी और महराना रोहतक रोड ब्रहम्नवास पानीपत निवासी सुनील शर्मा के माध्यम से असम के सिलचर में भेजी गई थी। मशीन 14 अगस्त को पहुंचनी थी, लेकिन दोनों ट्रांसपोर्टरों ने मिलकर मशीन समय पर नहीं पहुंचाई। बार-बार फोन करने पर दोनों आरोपी टालमटोल करते रहे। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि गाड़ी खराब हो गई है। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी का नंबर बदलवाने के लिए कहा तो उसने दस्तावेज तैयार करके भेज दिए। इसके बाद मशीन 23 अगस्त तक पहुंचनी थी। आरोपियों ने धोखे से 44 हजार रुपये भी ले लिए, लेकिन मशीन नहीं पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।