फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lumpy pox: 17 cows die in two days

लंपी पॉक्स : दो दिन में 17 गायों ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lumpy pox: 17 cows die in two days
गोशाला में लंपी स्किन बीमारी से बचाव की हिदायत देते पशु चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
लंपी पॉक्स : दो दिन में 17 गायों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

फतेहाबाद। लंपी पॉक्स स्किन बीमारी के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 836 केस सामने आ चुके हैं। सोमवार व मंगलवार को दो दिनों में ही 17 गायों ने दम तोड़ दिया है। पिछले दस दिनों में 25 गायों की मौत हो गई है।
हालांकि, 295 गायें ठीक भी हो चुकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दम तोड़ने वाली गायों में ज्यादातर वो शामिल हैं, जिनका शरीर कमजोर है। ऐसी गायें रिकवरी नहीं कर पा रही हैं। मृत 25 में से दस गायें गोशालाओं की हैं, जबकि 15 पशुपालकों की। प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों के बाद पशुपालन विभाग द्वारा गोशालाओं में फॉगिंग शुरू करवा दी गई है ताकि मच्छरों से पशुओं का बचाव हो सके। वहीं जिले में बुधवार को वैक्सीन पहुंचने की संभावना है। हिसार से वैक्सीन लाने के लिए पशुपालन विभाग के कार्यालय की टीम जाएगी। वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले रतिया क्षेत्र में गायों को लगाई जाएगी। इस समय रतिया क्षेत्र में ही सबसे अधिक केस आए हुए हैं। रतिया की दो गोशालाओं में ही 100 से अधिक केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों को जागरूक करने में लगा विभाग
पशुपालन विभाग की टीमें संक्रमित गायों का उपचार करने के अलावा पशुपालकों को जागरूक करने पर भी अधिक जोर दे रही हैं। पशुपालकों को समझाया जा रहा है कि लंपी बीमारी से ग्रसित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। दो समय एंटी बायोटिक दवाओं के अलावा हल्दी का घोल भी पिलाया जाए तो पशु जल्दी रिकवर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक पशुओं के आसपास सफाई रखें
वेटरनरी सर्जन डॉ. सुनील बिश्नोई का कहना है कि पशुपालक अपने पशुओं के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर रखें। मच्छर-मक्खी ज्यादा न फैलने दें। पशुओं को एक साथ न बांधे बल्कि अलग-अलग स्थान पर रखने की कोशिश करें।
कोट -----
अब तक जिले में लंपी स्किन बीमारी के 836 आशंकित केस मिल चुके हैं। इनमें से 25 पशुओं की मौत हो गई है। 295 की रिकवरी हुई है। बुधवार को वैक्सीन आ जाएगी।
- डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed