{"_id":"69b449fc0bb3b087840fb386","slug":"lpg-bills-cut-under-police-surveillance-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150092-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस पहरे में कटीं रसोई गैस की पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस पहरे में कटीं रसोई गैस की पर्चियां
Fri, 13 Mar 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन गैस बुकिंग के लिए एजेंसी पर लगी भीड़ संवाद
फतेहाबाद। ईरान-अमेरिका-इस्रायल युद्ध के कारण जिले में घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है। स्थिति यह है कि टोहाना में शुक्रवार को पुलिस के पहरे में रसोई गैस की पर्चियां काटी गई। इस दौरान एजेंसी के बाहर मारामारी की स्थिति बनी रही।
घरेलू के साथ जिले में पिछले पांच दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से रेस्टोरेंट और होटल संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलिंडर की मोबाइल फोन से भी बुकिंग में भी समस्या आ रही है इससे लोग गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों के पास पहुंच रहे हैं। बुकिंग के लिए एजेंसियों पर भारी भीड़ देखी गई।
दूसरी तरफ बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग में अचानक से वृद्धि हुई है। जहां पहले सप्ताह में 1-2 चूल्हे बिकते थे, वहीं अब एक दिन में 10-12 बिक रहे हैं। कई दुकानों पर तो चूल्हे खत्म भी हो चुके हैं। दुकानदारों को कंपनियों से माल नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों के मुताबिक मांग आने से चूल्हों की कीमत में 250-300 रुपये तक का इजाफा हुआ है। पहले जहां इंडक्शन चूल्हे 2100 रुपये तक में बिकते थे, वहीं अब उनकी कीमत 2300-2400 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
-
चाय कहीं 15 रुपये हुई तो कहीं दुकान बंद
घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने का असर छोटे दुकानदारों पर पड़ने लगा है। शहर में कई जगहों पर चाय का रेट 10 से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है। मॉडल टाउन में चाय विक्रेता राहुल ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर न मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। इस कारण रेट 15 रुपये कर दिया है। फतेहाबाद के पालिका बाजार में शनिवार को गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान दो चाय विक्रेता दुकानें बंद करके घर चले गए।
-
इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी डिमांड
हंस मार्केट के दुकानदार देसराज ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे की डिमांड एक दम से बढ़ गई है। चाय विक्रेता और ग्रामीण भी इंडक्शन चूल्हे लेकर जा रहे हैं। कपंनियों में ऑर्डर किए हुए हैं लेकिन सप्लाई नहीं मिल रही है।
-
रेस्टोरेंट में मैन्यू से फास्टफूड हटाया
सिरसा रोड स्थित लजीज होटल के संचालक रणबीर भाटी का कहना है कि काम चलाने के लिए इंडक्शन चूल्हे मंगवाए हैं। फिलहाल मैन्यू से फास्टफूड आइटम को हटाया गया है। मैन्यू में सिर्फ रोटी-सब्जी व अन्य फूड आइटम को प्राथमिकता दी गई है। फास्टफूड को बनने में समय ज्यादा लगता है।
-
गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में निगरानी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार क्षेत्र में छापे मार रही है। अभी तक कहीं अवैध रूप से भंडारण नहीं मिला है। कई जगहों पर ऑनलाइन गैस बुकिंग को लेकर दिक्कत आ रही थी, इसका काफी हद तक समाधान हो गया है। लोगों को पैनिक लेने की जरूरत नहीं है।
-कुशल पाल बूरा, डीएफएससी