फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   loot with photo studio propriter

फोटो स्टूडियो संचालक से मोबाइल, सोने की चेन व नकदी लूटी

Fri, 14 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
loot with photo studio propriter
रतिया (फतेहाबाद)। रतिया शहर के सरदूलगढ़ रोड पर देर रात्रि तीन बाइकों पर सवार होकर आए 9 अज्ञात युवकों ने एक फोटो स्टूडियो संचालक को डरा धमका कर मोबाइल, सोने की चेन व नकदी लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। लूट के बाद अज्ञात युवक स्टूडियो संचालक को धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 13 टिब्बा कॉलोनी निवासी हरीश कुमार पुत्र सुभाष मेहता ने बताया कि वह गांव नागपुर में स्टूडियो की दुकान करता है और रोजाना की भांति वीरवार रात को भी अपनी बाइक पर सवार होकर रतिया की तरफ आ रहा था, जैसे ही वह केटी कॉलेज के पास पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 9 लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे हथियार दिखाते हुए मोबाइल, सोने की चेन और 6500 रुपये लूटकर ले गए और धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि हरीश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed