{"_id":"5df23ca68ebc3e881c6b89d0","slug":"loot-in-medical-shop-by-gun-point-loot-police-crime-fatehabad-fatehabad-news-rtk53198977","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने दुकान में घुसे तीन बदमाश, पिस्तौल दिखाकर लूटे 27 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने दुकान में घुसे तीन बदमाश, पिस्तौल दिखाकर लूटे 27 हजार रुपये
विज्ञापन
टोहाना के चंडीगढ रोड पर स्थित मेडिकल हाल पर जमा लोग।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। देर रात्रि चंडीगढ़ रोड स्थित यूनियन बैंक के पास टोहाना मेडिकल के संचालक से तीन युवकों द्वारा पिस्तौल के बल पर हजारों की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास का इलाका सील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित मेडिकल संचालक कृष्ण कुमार की शिकायत पर टोहाना शहर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती व आमर्ज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पहले भी इसी रोड पर पंजाब निवासी एक कार चालक की गाड़ी को कुछ आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर छीन लिया था।
जानकारी अनुसार गुप्ता कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार रोजाना की तरह लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाता था लेकिन बुधवार को उसके परिवार में भाई उसकी दुकान पर आया था तथा कुछ समय बाद सूप पीकर घर चला गया। कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके थोड़ी देर में ही एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए जिसमें से दो युवकों ने खांसी की दवाई मांगी तथा तीसरा आरोपी अपना मुंह ढांके बाहर खड़ा रहा। जब दुकानदार दवाई लेने गया तो दुकान के बाहर खड़े दोनों युवकों ने पिस्तौल निकाल अंदर आकर पैसे देने की धमकी दी। कृष्ण ने बताया कि उसने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गल्ले में रखे 27 हजार रुपये उठाकर फरार हो गए। मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है और पंजाब की तरफ जाने वाले रोड पर नाके लगाकर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणवी में बातचीत कर रहे थे आरोपी
दुकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि वे रोजाना दुकान से सेल के रुपये लेकर जाते थे लेकिन अगले दिन होलसेल मालिकों की पेमेंट करनी थी इसलिए दो दिन की सेल की राशि बीस हजार तथा बुधवार की सेल 7 हजार को दुकान में रखा गया था। उसने बताया कि आरोपियों को सामने आने पर वह पहचान सकता है लेकिन वे पहली बार दुकान में आए थे। कृष्ण के अनुसार आरोपी हरियाणवी भाषा में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
एक साल पहले शुरू हुई थी दुकान
मेडिकल संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष उसने यहां टोहाना मेडिकल के नाम से दुकान शुरू की है। उसने बताया कि रात्रि के समय उसके परिवार मे भाई उसकी दुकान पर कुछ समय पूर्व ही सूप पीकर गया था। दुकान मालिक के अनुसार आरोपी कैंची चौक से आकर रुपये लूट कर चंडीगढ़ रोड की तरफ भाग गए।
भड़के व्यापार मंडल प्रधान, जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान जगदीश पाहवा ने शहर में हुई डकैती की घटना पर व्यापार मंडल ने रोष जताते हुए प्रशासन से मामले का जल्द पटाक्षेप करते हुए आरोपियों को काबू करने की मांग की। पाहवा ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाने चाहिए तथा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। उन्होंने शहर में लगाए सीसीटीवी कैमरों को भी शीघ्र ठीक करने की मांग की।
केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- दुकानदारों में भय का माहौल
इस बारे में केमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान कन्हैया लाल अरोड़ा ने बताया कि बुधवार रात को हुई डकैती की घटना के बाद से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र काबू किया जाए तथा अपराध को रोकने के लिए पुलिस को गश्त को भी बढ़ाना चाहिए।
वर्जन
टोहाना मेडिकल के संचालक ने बीती रात्रि फोन पर घटना की सूचना दी तो वह टीम बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार की शिकायत पर डकैती, आमर्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी हरियाणवी भाषा में बात कर रहे थे जो किसी गांव के रहने वाले हो सकते है।
- सुरेंद्र कुमार, प्रभारी शहर थाना।