फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Long distance trains delayed due to fog, passenger upset, fatehabad

कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Long distance trains delayed due to fog, passenger upset, fatehabad
जाखल में कोहरे के कारण हेडलाइट जलाकर चल रही ट्रेनें। - फोटो : Fatehabad
जाखल। धुंध व कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की स्पीड पर काफी असर पड़ रहा है। रेलगाड़ियों को कोहरे के कारण स्टेशन आने से पहले सिग्नल दिखाई न पड़ने के कारण धीमा करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण बुधवार को लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 1 से 3 घंटे की देरी से पहुंची। जाखल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह फिरोजपुर से चलकर मुंबई सेंट्रल जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से पहुंची। जबकि इसके साथ ही श्री गंगानगर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी आधा घंटा देरी से पहुंची। शाम को दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस व मुंबई सेंट्रल से चलकर फिरोजपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। गुवाहाटी से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े 3 घंटे की देरी से जाखल जंक्शन पर पहुंची। हालांकि दिल्ली बठिंडा व लुधियाना हिसार के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही पहुंची। जाखल जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड में कमी कर दी जाती है। जिस कारण ही वह देरी से पहुंचती हैं। यात्रियों को इस कारण होने वाली असुविधा स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed