फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lok Sabha: Three rallies of Amit Shah to be held in Haryana cancelled

Lok Sabha: हरियाणा में होने वाली अमित शाह की तीन रैलियां स्थगित, 16 और 17 मई को आना था गुरुग्राम, रोहतक, करनाल

Wed, 15 May 2024 01:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 01:15 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मीडिया को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अन्य तारीखों पर रैलियां तय की जाएंगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha: Three rallies of Amit Shah to be held in Haryana cancelled
सुभाष बराला - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। अमित शाह द्वारा 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक व करनाल में रैलियां की जानी थी। मगर फिलहाल इन रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। बाद में आगामी तिथि तय की जायेगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

टोहाना में मीडिया से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि एक बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां रदद् कर दी गई। बाद में दूसरी तारीख तय होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीट पार कर रही है। हरियाणा और पूरे भारत में बीजेपी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के विरोध को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि किसान आंदोलन के समय जो कानून बनाए गए थे, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिए थे। उसके बाद भी किसानों की मांगों को लगातार हल करने का प्रयास बीजेपी द्वारा किया जाता रहा है। जो लोग किसान आंदोलन में थे, उनमें से अधिकतर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं और वही लोग विरोध कर रहे हैं।

देवेंद्र सिंह बबली के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन बीजेपी में आ रहा है। लेकिन उन्हें सिर्फ इतना जरूर पता है कि जनता भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed