फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lockdown: invoices of 175 people who were roaming needlessly

लॉकडाउन : बेवजह घूम रहे 175 लोगों के काटे चालान

Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: invoices of 175 people who were roaming needlessly
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के बावजूद बेवजह घरों से निकलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार खुद निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जिले भर में डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी भी पूरी टीम के साथ फ्लैग मार्च व नाकेबंदी कर लॉकडाउन का अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले में बेवजह घूम रहे 175 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

जिले में डीएसपी दलजीत बैनीवाल फतेहाबाद की कमान संभाल रहे हैं वहीं डीएसपी सुभाष चंद्र रतिया, डीएसपी बिरम सिंह टोहाना, डीएसपी सतेन्द्र कुमार भट्टूकलां व डीएसपी अजायब सिंह भूना क्षेत्र में लगातार गश्त कर लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करवा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जिला उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के साथ रतिया, भूना, टोहाना, कुलां आदि क्षेत्रों का दौरा कर पुलिस प्रबंधों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए ही लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। लोगों को स्वयं और अपने परिजनों की परवाह करते हुए बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed