फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Loan taken from woman by mortgage of locket in bank

महिला से छीना लॉकेट बैंक में गिरवी रखकर लिया लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Loan taken from woman by mortgage of locket in bank
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में महिला से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में सदर पुलिस ने दो आरोपियों को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इस मामले में आरोपी हिसार के भोड़िया बिश्नोईयान निवासी कुलदीप सिंह और सदलपुर निवासी नरेंद्र उर्फ फतिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने महिला से लॉकेट छीनने के बाद भूना के एक निजी गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रख दिया था। आरोपियों ने यहां पर गिरवी रखकर लोन ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने छीने गए लॉकेट को बरामद कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी राममूर्ति देवी ने बताया था कि 17 फरवरी 2022 की दोपहर को खेत से लकड़ी लेकर घर आ रही थी। इस बीच गुरुद्वारा के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक चाकू दिखाकर सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed