फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Link sent on the pretext of increasing credit card limit, one lakh deducted from account as soon as OTP was entered

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर भेजा लिंक, ओटीपी डालते ही खाते से कटे एक लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Link sent on the pretext of increasing credit card limit, one lakh deducted from account as soon as OTP was entered
फतेहाबाद। जाखल में मेडिकल हॉल संचालक को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही ओटीपी दर्ज किया तो खाते से एक लाख रुपये कट गए। मामले को लेकर मेडिकल संचालक महावीर प्रसाद ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महावीर प्रसाद ने बताया कि गोयल मेडिकल हॉल के नाम से जाखल मंडी में दुकान है। इंडस्इंड बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 जुलाई को दिन में फोन आया कि बैंक से बोल रहे है और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर आया है। व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजा गया और कहा कि क्लिक करो और लिमिट बढ़ जाएगी। लिंक पर क्लिक किया तो उसमें जानकारी पहले से भरी हुई थी उसने ओटीपी दर्ज कर दिया। इसके बाद खाते से करीब एक लाख 635 रुपये कट गए। किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी से लिंक भेजकर एक लाख रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed