फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lightning struck a house in Salamkheda village, rain revived crops

Fatehabad News: सालमखेड़ा गांव में घर पर गिरी बिजली, बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Wed, 18 Feb 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck a house in Salamkheda village, rain revived crops
फतेहाबाद शहर में बुधवार सुबह बारिश के दौरान सड़क पर चलते वाहन। संवाद
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम के साथ बुधवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गांव सालमखेड़ा में एक मकान पर बिजली गिर गई। इससे घरेलू उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जहां यह बारिश गेहूं फसल के लिए अमृत बनकर बरसी है। वहीं शहरी इलाकों में जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। कई जगह चल रहे गलियों के निर्माण कार्यों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। हालांकि अब आगे बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब 23 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार देर रात से शुरू हुई और रिमझिम बारिश बुधवार सुबह 10 बजे तक हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई कमी व ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। जिले में दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

फसलों को मिली संजीवनी

किसान रामप्रसाद, राजमल, राम सिंह, विजय कुमार के अनुसार यह बारिश रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों के लिए बेहद फायदेमंद है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी, इससे फसलों के समय से पहले पकने और दाना छोटा रहने की आशंका बनी हुई थी। बारिश के कारण पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो फसलों के विकास के लिए अनुकूल है। इस प्राकृतिक सिंचाई ने किसानों का डीजल और बिजली का खर्च भी बचा लिया है।

---

विकास कार्य में बाधा

एक तरफ जहां किसानों में खुशी है, वहीं शहरी क्षेत्रों में इस बारिश ने नगर परिषद और निर्माण कार्यों में बाधा डाल दी है। शहर की आरके कॉलोनी में कई गलियों में निर्माण कार्य चल रहा है। अचानक हुई बारिश के चलते गली और सड़क निर्माण के कार्य रुक गए हैं। आधी खोदी गई सड़कों पर पानी भरने से काम बीच में ही अटक गया है। निर्माण सामग्री बारिश के पानी में बहने से गलियों में कीचड़ हो गया है। दुपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए इन रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है।

---

सालमखेड़ा में गिरी बिजली

गांव सालमखेड़ा स्थित एक घर के मकान पर बिजली गिरी है। इससे घर के बिजली उपकरण टीवी, वाॅशिंग मशीन और वाटर पंप जल गए। इसके अलावा मकान की दीवार और खिड़की दरवाजे भी आसमानी बिजली की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। राहत ये रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया।

::

गेहूं की फसल में बाली आने लगी है। ऐसे में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास नहीं रहना चाहिए। बुधवार को हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा और पैदावार में वृद्धि होगी।


-डॉ. बहादुर गोदारा, सहायक कृषि विकास अधिकारी, भट्टू कलां।

--

:: राज्य में वीरवार से लेकर 23 फरवरी के दौरान मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इससे बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की आसार हैं।

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed