फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Leprosy can be cured by taking medicine on time, 24 cases found in 6 years

Fatehabad News: समय पर दवाई लेने से ठीक हो सकता है कुष्ठ रोग, 6 साल में 24 केस मिले

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leprosy can be cured by taking medicine on time, 24 cases found in 6 years
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक में उपचार के लिए आए मरीजसंवाद
फतेहाबाद। जिले में कुष्ठ रोग के पिछले 6 सालों में 24 केस मिले हैं। अगर कुष्ठ रोग का समय रहते उपचार न लिया जाए तो यह दूसरे में भी फैल सकता है। शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के ज्यादा मामले मिल रहे है। पिछले 6 सालों में जिले में 24 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


कुष्ठ रोग के लिए 6 से 12 माह तक दवा लेना जरूरी होता है। चिकित्सकों के मुताबिक अगर कुष्ठ रोग के प्रति लोग जागरूक हो और समय रहते पूरा उपचार लें तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। समय रहते उपचार लेते हैं तो यह प्रक्रिया भी लंबी नहीं चलेगी और रोग के गंभीर होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे फैलता है रोग

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुष्ठ रोग जीवाणुओं से होता है। यह त्वचा, अंगों का अंदरूनी भाग और नसों को प्रभावित करता है। यहां तक कि यह नसों को कमजोर बना देता हैं। ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। कुष्ठ रोगी को पूरा उपचार 6 से 12 माह तक लेना चाहिए। यदि हाथ व पैरों में सुनापन है तो अधिक ठंडे व गर्म से बचना चाहिए। आंखों की पलक नहीं झपकती है तो सोते समय नरम कपड़े से ढककर रखे व रोजाना दवा लें। पैरों में घाव हो गए हैं तो उन्हें साफ-सुथरा रखें और मरहम पट्टी करते रहे। सुन्न पैर व घाव वाले पैर में एमडीटी जूते-चप्पल ही पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कुष्ठ रोग के लक्षण

- चमड़ी पर एक या कई दाग धब्बे, जिनमें सुनापन हो।

- छूने या दर्द का अहसास नहीं होता है।

- शरीर पर किसी जगह हो सकता है।

-

अब तक ये मिले मरीज

वर्ष मरीज मिले

2019-20 5

2020-21 3

2021-22 4

2022-23 6

2023-24 2

2024-25 4

-जिला कुष्ठ रोग निवारण समिति द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कुष्ठ रोग से संबंधित भेदभाव के रोकथाम के लिए शपथ दिलवाई जाएगी। कुष्ठ रोग कोई छूत की बीमारी नहीं है और न ही कोई अभिशाप है। स्कूलों में विद्यार्थियों को भी इस संबंध में जागरूक किया जाएगा।

-डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed