फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Leaving traditional farming, vegetable business was made

परंपरागत खेती छोड़ कर सब्जी को बनाया कारोबार, पांच गुना बढ़ा मुनाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leaving traditional farming, vegetable business was made
परंपरागत खेती से साल में सिर्फ दो बार कमाई होती है। लगभग छह महीने तक फसल पकने का इंतजार करना पड़ता है। मगर सब्जी उत्पादन में न केवल अच्छी कमाई की जा सकती है, बल्कि साल भर रुपये कमाए जा सकते हैं। ऐसा ही करके गांव डांगरा के किसान अच्छी रकम कमा रहे हैं। किसान बलराज पहले परंपरागत खेती करते थे। कभी धान बो लेते थे तो कभी नरमा अथवा कपास। जितनी कमाई होती थी, उतना ही खर्चा हो जाता था। फिर उन्होंने परंपरागत खेती छोड़ कर सब्जी उगाना शुरू किया।
विज्ञापन

बलराज आज खुद दावा करते हैं कि परंपरागत खेती की तुलना में वह छह गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। वह मौसमी सब्जी का उत्पादन कर खुद बाजार में बेचते हैं। लगभग सवा एकड़ जमीन में सब्जी उगाते हैं। बलराज की खास बात ये है कि वह सिर्फ किसान नहीं, बल्कि सब्जी व्यापारी की तरह काम करते हैं। वह सब्जी को मंडी में बेचने की बजाय स्वयं सीधे ग्राहक को बेचते हैं। इससे उनको अधिक लाभ हो रहा है। किसान बलराज बताते हैं कि उनके पास से टोहाना शहर के अलावा आसपास के दर्जन भर से अधिक गांव के लोग सब्जियां खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

खूब मेहनत करते हैं बलराज
किसान बलराज ने बताया कि वह सुबह 6 बजे अपने खेत में आते हैं। यहां से ताजा सब्जी तोड़ने के बाद स्टाल पर रख दी जाती हैं। फिर शाम तक दुकानदार की तरह काम करते हैं। शाम करीब साढ़े बजे तक सब्जियों को बेचने के बाद घर जाते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने आधा एकड़ में लौकी, 2 कनाल में करेला, 3 कनाल में तोरी, एक कनाल में कद्दू की सब्जी लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत खेती में नहीं हुआ फायदा
बलराज ने बताया कि धान व गेहूं की फसल में पानी की खपत अधिक है। इसलिए परंपरागत खेती छोड़ दी। इसलिए वह पिछले सात साल से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। धान की फसल में वह 60 से 80 हजार रुपये ही कमा पाते थे। सब्जी उत्पादन से 3 से 4 लाख रुपये कमा रहे हैं। इससे उनका परिवार बढ़िया चल रहा है। बलराज ने बताया कि वह खेत के बाहर सब्जियों को तख्त पर रख लेते हैं। वहां पर शहर से आकर भी लोग सब्जी लेकर जाते हैं। शहर में उनकी खास पहचान बनी हुई है। ग्राहक को यकीन है कि यहां पर ताजा सब्जी मिलेगी। उनके यहां से टोहाना शहर के अलावा पिरथला, पारता, सनियाना, ललौदा, डांगरा, बिढ़ाईखेड़ा आदि गांवों के लोग भी सब्जियां खरीद कर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed