{"_id":"6978fc14da477b9f920fd2b3","slug":"lavi-of-block-a-and-karamjeet-of-block-b-became-pradhans-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-147655-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ब्लॉक ए के लवी व बी के करमजीत बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ब्लॉक ए के लवी व बी के करमजीत बने प्रधान
Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ब्लॉक की बैठक मंगलवार को किसान रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई, वहीं ब्लॉक-ए और बी की नई कमेटियों का भी गठन किया गया।
जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने बताया कि ब्लॉक ए में लवी बाठ को प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुरेश गढ़वाल को सेक्रेटरी, मलकीत उप्पल को कैशियर और सुरजीत उप्पल को उपप्रधान बनाया गया। ब्लॉक ए में 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसके अलावा ब्लॉक-बी की कमेटी में करमजीत सिंह को प्रधान, रामफल को सेक्रेटरी और संतोख सिंह को कैशियर चुना गया। ब्लॉक बी में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।
इसके अलावा गुरप्रीत सिंह को शहरी प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में किसान-मजदूरों के कर्ज माफी के मुद्दे पर चर्चा हुई और संगठन की ओर से चल रही पैदल यात्रा को और तेज करने का फैसला लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि 12 और 13 फरवरी को फतेहाबाद ब्लॉक में पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 23, 24 और 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।