{"_id":"6a1b25169eaf4ca8ef05c4cd","slug":"larvae-were-found-in-13-houses-in-may-and-notices-were-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154786-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मई में 13 घरों में लार्वा मिला, नोटिस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मई में 13 घरों में लार्वा मिला, नोटिस दिए
विज्ञापन
सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ता।
टोहाना। मानसून से पहले डेंगू-मलेरिया पर वार के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। नागरिक अस्पताल टोहाना के अंतर्गत एमपीएचडब्ल्यू, एएनएम और आशा वर्कर्स ने मंथली सोर्स रिडक्शन अभियान के तहत अप्रैल-मई में 26,598 घरों की जांच की। अप्रैल में कही लार्वा नहीं मिला लेकिन मई में 13 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। विभाग ने यह सर्वे स्वास्थ्य कार्यकर्ता रमेश नैन, विकास कुमार के नेतृत्व में किया।
मई माह में हुआ ये सर्वे
मई माह की रिपोर्ट के मुताबिक टीमों ने 12,508 घरों की गहन जांच की। इसमें 1802 कूलर, 5605 टंकियां, 405 हौदी, 7618 टायर-फ्रीज ट्रे, 10,289 गमले-कंटेनर और 2248 छतों पर पड़े बेकार सामान खंगाले गए। जांच में 2 टंकियों, 7 टायर-ट्रे और 4 गमलों में डेंगू लार्वा मिला। कूलर, हौदी, छत व बाहर रखे पानी में लार्वा नहीं मिला। लार्वा नष्ट करने को 210 एमएल टेमीफोस दवा डाली गई। 77 जगह बाहर जमा पानी भी चेक किया गया। सभी 13 घरों को नोटिस थमा दिए गए।
अप्रैल में ये थी रिपोर्ट
विभाग के अनुसार अप्रैल में 14,090 घरों की जांच में एक भी घर में लार्वा नहीं मिला था। तब 415 कूलर, 5146 टंकियां, 209 हौदी, 6314 टायर-ट्रे, 10,521 गमले और 2532 छतों की चेकिंग हुई थी। टेमीफोस खपत 157 एमएल रही और 85 जगह बाहर पानी जमा मिला।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि लार्वा वाले इलाकों में फॉगिंग करवाई है। टीम घर-घर ‘हर रविवार, ड्राई डे’ का संदेश दे रही है। कूलर का पानी हफ्ते में एक बार खाली करें, टंकियों को ढककर रखें और टायर-गमलों में पानी जमा न होने दें। डेंगू का मच्छर जमा साफ पानी में पनपता है।