फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Larvae found in 166 houses in rapid fever survey, notice issued

Fatehabad News: रैपिड फीवर सर्वे में 166 घरों में मिला लारवा, नोटिस जारी

Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Larvae found in 166 houses in rapid fever survey, notice issued
फतेहाबाद में घरों में लारवा को लेकर जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मीस्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया गया है। विभाग की तरफ से 15 दिनों के लिए सर्वे करवाया गया। इस सर्वे में टीम को 166 घरों में लारवा मिला है।
विज्ञापन

इस पर विभाग ने लापरवाही बरतने पर इन घरों के मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के तहत चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से लारवा मिलता है तो इनका चालान किया जाएगा। सर्वे के दौरान टीम को 1.59 लाख घरों में से 2,575 में बुखार पीड़ित मिले हैं। इन लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई गई। हालांकि इनमें से किसी में भी मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में पिछले साल मलेरिया का एक केस मिला था।
विज्ञापन

वहीं जिले में घरों में जांच के दौरान गमलों, फ्रिज ट्रे, कूलरों में लारवा मिल रहा है। वजह ये है कि पानी नहीं बदला जा रहा है। अप्रैल माह में एक भी घर में लारवा नहीं मिला था जबकि मई माह में 55 घरों में पाया गया है। जून माह में 1 से 15 तारीख तक सर्वे हुआ। लारवा मिलने का आंकड़ा तीन गुना तक बढ़कर 166 तक पहुंच गया है। अधिकारियों की माने अगर लारवा यूं ही मिलता रहा तो डेंगू का खतरा बढ़ेगा। हालांकि इस साल अभी तक एक भी डेंगू केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन माह में रैपिड फीवर सर्वे की रिपोर्ट
माह लक्ष्य सर्वे बुखार पीड़ित लारवा मिला
अप्रैल 192846 139714 1939 0
मई 192846 172885 2827 55
जून 192846 159287 2575 166
-
सर्वे कम होने होने पर पांच दिन बढ़ाया समय
डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए अप्रैल माह से रैपिड सर्वे शुरू किया गया। पहले माह सर्वे 1.39 लाख घरों का ही होने पर विभाग ने इसे पांच दिन के लिए बढ़ा दिया। सर्वे अब 15 दिनों के लिए चलाया जा रहा है।

-
जिले में डेंगू के मिल चुके केस
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 129
2025 0 अभी तक
-
इन सात लक्षणों से पहचानें डेंगू
सिर दर्द होना
मन का मिचलाना
उल्टी होना
मांस पेशियों और जोड़ों में दर्द
आंखों के पीछे दर्द होना
मांसपेशियों में दर्द होना
त्वचा पर लाल चकते होना
-
डेंगू-मलेरिया को लेकर लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कूलर, गमलों और खासकर फ्रिज ट्रे की सफाई समय पर न होने से लारवा पनप रहा है। लापरवाही के कारण ही डेंगू केस बढ़ते हैं। विभाग की तरफ से सर्वे किया जा रहा है और जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट करके संबंधित घर के मालिक को नोटिस दिया जा रहा है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed