फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Land Dispute Murder 16 involved

जमीनी विवाद में 16 पर हत्या का केस

Fri, 29 Aug 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन

गांव काजलहेड़ी में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 11 नामजद सहित 16 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई रमेश पुत्र हंसराज बिश्नोई ने बताया कि  चचेरे भाइयों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार दोपहर को उनका चचेरे भाइयों से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान चचेरे भाइयों ने उस पर तथा उसके भाई पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से भाई संदीप की मौत हो गई। एक गोली उसके पेट में लगने से वह गंभीर घायल हो गया था। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर कृष्ण, उग्रसेन पुत्र छज्जूराम, विश्वामित्र पुत्रराम सिंह, रोहताश पुत्र कृष्ण, सतबीर पुत्र उग्रसैन, रोहताश, सन्नी, सतबीर, उग्रसैन की पत्नी तथा 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 148, 149, 323, 302, 307 व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
गांव काजलहेड़ी निवासी जयप्रकाश (27) पुत्र हंसराज व उसके छोटे भाई संदीप कुमार (25) ने अपने चचेरे भाइयाें सतबीर व कृष्ण से दो एकड़ जमीन खरीदी थी। जयप्रकाश ने बताया कि वह इस जमीन पर कब्जा लेने की बात कहते थे तो उनके चचेरे भाई आनाकानी करते थे।

बुधवार दोपहर वह और उसका छोटा भाई संदीप जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां जुताई के लिए पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान उसके चचेरे भाई सतबीर व कृष्ण वहां आ गए और जुताई करने से उन्हें रोकने लगे। जब वह नहीं माने तो उक्त लोगों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।

इस दौरान दोनाें ने उन पर गोलियां चला दी, जिसमें एक गोली उसके भाई संदीप की छाती में तथा दूसरी गोली उसके पेट में आ लगी। वहीं झगड़े में सतबीर व कृष्ण को भी गंभीर चोटें आई। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलाें को उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।


जहां से सबसे पहले संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया गया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद जयप्रकाश, सतबीर व कृष्ण की भी गंभीर हालत के चलते उनको हिसार रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed