फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   lakhs swindled in Fatehabad under the pretext of sending someone abroad; victim handed a fake visa

फतेहाबाद: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे, फर्जी वीजा थमाया; जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी

Thu, 24 Sep 2026 10:06 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 24 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

नरसी राम का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे डराने-धमकाने लगे और बकाया राशि नहीं देने पर जान-माल का नुकसान करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
lakhs swindled in Fatehabad under the pretext of sending someone abroad; victim handed a fake visa
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी वीजा थमाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धारनियां निवासी नरसी राम ने बताया कि उसकी जान-पहचान जसप्रीत कौर से थी, जो उसके साथ कंपनी में काम करती थी। जसप्रीत कौर ने उसे बताया कि उसकी बहन के देवर का विदेश भेजने का काम है और वह उसे साइप्रस भेज सकती है। इसके बदले करीब छह लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, विदेश जाने के लालच में वह आरोपियों के संपर्क में आया। आरोप है कि उससे पहले एक लाख रुपये लेकर नकली वीजा लगा दिया गया। इसके बाद उससे बाकी रकम भी मांगी गई। जब उसने वीजा के असली होने को लेकर सवाल उठाया तो जांच कराने पर उसके फर्जी होने का पता चला।
विज्ञापन


नरसी राम का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे डराने-धमकाने लगे और बकाया राशि नहीं देने पर जान-माल का नुकसान करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed