{"_id":"6910d2a25ac24dd042035cf9","slug":"lakhs-spent-yet-heaps-of-garbage-remain-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-143403-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लाखों खर्चे फिर भी लग रहे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लाखों खर्चे फिर भी लग रहे कचरे के ढेर
विज्ञापन
शहर के सिरसा रोड पर खुले में कूड़ा लेकर जाते कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद की डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी शहर में सफाई व्यवस्था पर लगातार सवालों के घेरे में है। कचरा उठान के लिए परिषद एजेंसी को रोजाना लगभग 60 हजार रुपये का भुगतान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एजेंसी कर्मचारी लापरवाही बरतते हुए कचरे को ले जाने के दौरान ढक कर नहीं ले जा रहे हैं।
इससे न केवल शहर में प्रदूषण फैल रहा है, वहीं गाड़ी के जाने वाले रास्ते पर कूड़ा वाहन से गिर रहा है। वहीं एजेंसी की ओर से शहर के मुख्य डंपिंग प्वाइंटों पर भी कचरा समय पर नहीं उठाया जाता। कई जगहों पर दोपहर 12 बजे तक भी कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ये खुले कचरे के ढेर से काफी मक्खियों और मच्छरों पैदा होते हैं, जो शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करते हैं।
-- -
मामला संज्ञान में आया है, एजेंसी को सख्त निर्देश दिए गए है कि कचरे को ढककर ले जाएं। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
- सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद