{"_id":"674b699891b3bcc0d70e55f4","slug":"lakhs-are-being-spent-garbage-is-not-being-collected-in-ratia-on-time-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125773-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लाखों खर्च हो रहे, रतिया में समय पर नहीं उठ रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लाखों खर्च हो रहे, रतिया में समय पर नहीं उठ रहा कचरा
Sun, 01 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रतिया जैन स्थानक के सामने लगे हुए कचरे के ढेर।
रतिया। शहर में नगरपालिका द्वारा डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए ठेकेदार को लाखों रुपये महीना देने के बाद भी 24 घंटे तक कई इलाकों से कचरा नहीं उठ रहा है। इसको लेकर लोगों ने एसडीएम जगदीश चंद्र को शिकायत दी है।
लोगों ने बताया कि रतिया शहर के कई इलाकों में डोर टू डोर के ठेकेदार द्वारा 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कचरा नहीं उठाया जाता जिस कारण कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर लग जाते हैं। इसके बारे में जब नगर पालिका कर्मचारियों को कई बार शिकायत की जाती है तो उसके बाद भी कचरा नहीं उठाया जाता। उन्होंने डोर टू डोर के ठेकेदार के कार्यों की जांच की मांग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
एसएस जैन सभा रतिया के प्रधान संजू जिंदल व संरक्षक अनिल जैन ने बताया कि जैन समाज का स्थानक मंडी रोड पर बना हुआ है जिसमें धर्म प्रचार के लिए जैन साधु-संत आते रहते हैं। स्थानक के सामने ठेकेदार द्वारा कई कई बार तो दो दिन कचरा नहीं उठाया जाता जिस कारण कचरा पर बेसहारा पशु भी मुंह करने लग जाते हैं। उन्होंने एसडीएम को शिकायत करते हुए जैन स्थानक के सामने से कचरा का प्वाइंट हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बारे में जब एसडीएम जगदीश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया की डोर टू डोर ठेकेदार द्वारा कचरा समय पर न उठाने की लगातार शिकायत मिल रही है जिसको लेकर नगर पालिका को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।