फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Group D In Fatehabad

Fatehabad: ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर 27 लाख रुपये ठगे, आरोपी ने खुद को बताया सीएम कार्यालय का करीबी

Thu, 03 Oct 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 03 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपी अपनी कार में फतेहाबाद आए और रिश्तेदारों से 27 लाख 45 हजार रुपये नकद ले लिए और बाकि राशि खाते में जमा करवाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
lakh rupees were cheated in the name of getting a job in Group D In Fatehabad
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद में ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से करीब 27 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले को लेकर फतेहाबाद के राजीव कॉलोनी निवासी रामलाल की शिकायत पर करनाल के इंद्री निवासी आरोपी इंद्रपाल और उसकी पत्नी सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को सीएम कार्यालय में जानकार होने का झांसा देकर राशि ऐंठ ली।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में राजीव कॉलोनी निवासी रामलाल ने बताया कि वर्ष 2018 के अक्टूबर माह में आरोपी ने कहा कि उसका जानकारी सीएम कार्यालय में है और वह 5 से 6 लोगों को नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने रिश्तेदारों को जाल में फंसाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी अपनी कार में फतेहाबाद आए और रिश्तेदारों से 27 लाख 45 हजार रुपये नकद ले लिए और बाकि राशि खाते में जमा करवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


29 अक्टूबर 2018 को वाट्सअप पर मैसेज किया कि जो रोल नंबर भेज रहा है उनकी सीएम कार्यालय से नौकरी लगने के लिए कंफर्मेशन हो गई है लेकिन एक भी नौकरी नहीं लग पाई। मामले को लेकर पंचायत हुई और आरोपी ने कहा कि पैसे देने है और मुख्यमंत्री कार्यालय के व्यक्ति से लेकर दे देगा। कई बार पंचायत हुई तो आरोपी ने 24 अप्रैल 2019 को चेक दे दिया और कहा कि गारंटी के तौर पर दे रहा है लेकिन बैंक में नहीं लगाना है वह नकद राशि  दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने तीन लाख रुपये ऑनलाइन दिए लेकिन 27 लाख रुपये नहीं दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार नौकरी लगवाने के नाम पर फतेहाबाद निवासी तीन, पानीपन निवासी एक और बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से नौकरी लगवाने के नाम पर राशि ली गई। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed