फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of cleanliness in Ward 6, people troubled by abundance of stray animals

Fatehabad News: वार्ड छह में सफाई व्यवस्था का अभाव बेसहारा पशु की भरमार से लोग परेशान

Tue, 11 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lack of cleanliness in Ward 6, people troubled by abundance of stray animals
अनाज मंडी में लगा गंदगी का ढेर
जाखल। शहर की अनाज मंडी वार्ड छह में स्थित है। इस कारण फसल खरीद के सीजन के दौरान यहां पर काफी चहल-पहल रहती है। यहां की सबसे बड़ी समस्या है बेसहारा पशुओं की। अनाज मंडी होने के कारण यहां बेसहारा पशुओं की भरमार रहती है। जिस कारण यहां गंदगी भी फैली रहती है। वार्ड के निवासी सफाई व्यवस्था को लेकर सबसे ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन


बता दें की यह वार्ड पहले वार्ड चार का हिस्सा था। शहर की सरकार के पहले कार्यकाल में नगर पालिका की अध्यक्ष इसी वार्ड से चुनी गई पार्षद थीं। इस वार्ड से चुनी गई कीर्ति मित्तल सीमा गोयल को हटाकर चेयरपर्सन बनी थीं। वे अपने कार्यकाल में वार्ड में कई विकास कार्य करवाने का दावा करती हैं।
विज्ञापन


वार्डवासियों का कहना है कि यहां की अधिकांश गलियां पक्की हैं और दूषित पेयजल निकासी और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था ठीक है। निवर्तमान पार्षद के कार्यकाल में वार्ड में गलियों का निर्माण किया गया। इसके साथ ही जल निकासी के लिए सीवर लाइन व वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रबंध किए जा चुके हैं। पिछली बार यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था। अबकी बार यह अनारक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ड में हैं 842 मतदाता
इस बार नई वार्डबंदी के तहत कुल 842 मतदाता हैं। जिसमें 406 महिला तथा 436 पुरुष मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव के दौरान इस वार्ड की सीमा वार्ड 4 में। उस समय यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था।


ये है वार्ड का क्षेत्र
शहर के वार्ड छह की सीमा आर्य समाज मन्दिर से शुरू होकर रमेश जिंदल के मकान के कोने तक होते हुए अनाज मंडी के भीम सेन के मकान के कोने तक जाकर अनाज मंडी के दक्षिणी गेट को पार करते हुए रेलवे स्टेशन की लाइन तक की है। इसके साथ ही रेलवे लाइन के साथ वापस आर्य समाज मन्दिर तक वार्ड 6 की सीमा बनाई गई है।



वार्ड में अनाजमंडी होने से यहां पर हर समय बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ये पशु जब लड़ने लग जाते हैं तो हादसे होने का खतरा बना रहता है। शहर की चुनी जाने वाली नई सरकार से उम्मीद रहेगी कि वह इस समस्या का प्रमुखता से समाधान करे। - मुकेश कुमार, निवासी वार्ड 6



सीजन के समय व्यापारियों को माल उतारने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसे लेकर अतिरिक्त अनाज मंडी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा वार्ड में रात के समय चौकीदार की नियुक्ति व मंडी के गेट की व्यवस्था की जानी चाहिए। -अमन गर्ग, निवासी वार्ड 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed