{"_id":"69652dd832a14ed2a602069f","slug":"knee-stings-delays-in-bhattu-sirsa-route-to-reach-railway-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146895-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घनी धुंध का ट्रेनों पर असर, भट्टू से हिसार-सिरसा मार्ग देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घनी धुंध का ट्रेनों पर असर, भट्टू से हिसार-सिरसा मार्ग देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
Mon, 12 Jan 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
गांव मेहूवाला के हाल्ट पर पहुंची ट्रेन। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले में छा रही की ठंड के साथ धुंध का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय छा रही गहरी धुंध के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। भट्टू रेलवे स्टेशन से हिसार और सिरसा की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। भट्टू क्षेत्र से युवा हिसार और सिरसा के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। वहीं, विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारी भी आवागमन के लिए रेल सेवा पर निर्भर हैं। समय पर ट्रेन न आने के कारण विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में देरी होने के कारण बायोमेट्रिक हाजिरी और अन्य प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों लक्ष्मण, बिजेंद्र, विजय, नवीन का कहना है भट्टू कलां रेलवे स्टेशन से हिसार भिवानी की ओर जाने वाली सुबह साढ़े 7 बजे वाली ट्रेन अक्सर 9 बजे तक पहुंच रही है। ठंड में खुले प्लेटफॉर्म पर खड़े रहना दूभर हो गया है और गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं भट्टू कलां से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंचने वाले ट्रेन 40 मिनट की देरी पर पहुंची।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी दुनीलाल कुमावत के अनुसार, धुंध के मौसम में सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई न देने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए ट्रेनों की गति सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना यात्रियों को एप और घोषणा प्रणाली के जरिये दी जा रही है, लेकिन कोहरे की अनिश्चितता के कारण समय सारणी का पालन करना कठिन हो रहा है। जैसे ही मौसम ठीक होगा ट्रेनों का संचालन समय पर होगा।
-- -
रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार
धुंध के कारण दृश्यता कम होने से लोको पायलट ट्रेनों को काफी धीमी गति से चला रहे हैं। इस कारण ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। भट्टू रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरती ठंड में घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के उचित इंतजाम और कड़ाके की ठंड से बचने के साधनों की कमी ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है।