{"_id":"6856f7025785720a5d0d9139","slug":"kisan-sabha-protested-against-imposing-other-things-along-with-fertilizer-warned-of-agitation-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135811-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खाद के साथ दूसरी चीजें थोपने का किसान सभा ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खाद के साथ दूसरी चीजें थोपने का किसान सभा ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भूना किसान सभा की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।
भूना। खाद के साथ दूसरी चीजें देने पर किसान सभा ने कड़ा विरोध जताया है। इस मामले में अखिल भारतीय किसान सभा, तहसील भूना कमेटी की बैठक शनिवार बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पूर्व जिला पार्षद रामस्वरूप ने कहा कि इन दिनों डीएपी, यूरिया खाद की कमी है, जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को डीएपी के साथ दूसरे फर्टिलाइजर दिए जा रहे हैं। किसानों को बिना जरूरत के ही ये अतिरिक्त सामान लेना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यह सामान उनके काम का नहीं होता, लेकिन जरूरत नहीं होने के बावजूद खाद के साथ उन्हें खरीदना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसान सभा 18 जून को एसडीएम और कृषि अधिकारियों से भी मिली थी और इसका विरोध करते हुए ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों पर नकेल नहीं कसी तो किसान सभा इस मामले में आंदोलन करने पर मजबूर होगी। बैठक में इसके अलावा मांगेराम, मनु, सोमनाथ, रामभगत, छोटूराम, फूलकुमार, ओमप्रकाश सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।