फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kisan Morcha begins sit-in protest demanding the construction of Shaheed Chowk

Fatehabad News: शहीद चौक के निर्माण की मांग पर किसान मोर्चा ने शुरू किया धरना

Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha begins sit-in protest demanding the construction of Shaheed Chowk
शहीद चौक पर धरना शुरू करते हुए किसान। संवाद
टोहाना। शहीद चौक निर्माण की मांग पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार से सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। किसानों ने शहीद चौक पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि प्रशासन की ओर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त से पहले शहीद चौक का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो स्वतंत्रता दिवस पर किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि को चौक पर माल्यार्पण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोर्चे के पदाधिकारी मनजीत पूर्णमाजरा ने बताया कि एसडीएम को कई बार मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। प्रशासन के साथ हुई बैठकों में जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया गया था लेकिन अब तक चौक पर केवल ग्रिल लगाने और सफाई का काम हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक में 3 अगस्त से धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया था। आंदोलन 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और ऊधम सिंह जैसे अमर शहीदों के सम्मान में शहीद चौक का निर्माण जरूरी है। धरने में लाभ सिंह हरी, रणजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलवान सिंह, उदय राज खारा, मुंशी राम, सत्य प्रकाश, गुरदयाल सिंह ढेर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed