फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Khedi canal broke 70 feet, water filled in 65 acres of land

Fatehabad News: खेड़ी नहर 70 फुट टूटी, 65 एकड़ में भरा पानी

Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Khedi canal broke 70 feet, water filled in 65 acres of land
गांव गदली के समीप टुटी खेड़ी नहर से जलमग्र भूमि। संवाद - फोटो : सूखमपुर गांव के सामने से निकला आरओबी।
भट्टू कलां। गांव गदली के समीप खेड़ी रविवार को नहर 70 फुट के करीब टूट गई। जिससे करीब 65 एकड़ भूमि में पानी जमा हो गया। वहीं नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से पानी को बंध करवा दिया और टूटी जगह को पाटने का काम शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीघड़ हेड से निकलकर राजस्थान से सटे गांव खेड़ी तक जाने वाली नहर में रविवार दोपहर को गांव गदली के समीप बुर्जी नंबर 74000 के पास टूट गई। पानी के दबाव के चलते कुछ देर में इसकी चौड़ाई करीब 70 फुट तक हो गई। वहीं नहर टूटने से गांव गदली निवासी, वेद नंबरदार की 15, सुधीर नंबरदार की 10, सुशील की 10, सतबीर की 8, सतपाल की 8, नीरज की 6 एकड़ से भी अधिक भूमि में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

उक्त जमीन के किसानों ने गेहूं व सरसों की बिजाई की हुई है। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनजीत ने बताया कि नहर की पटरी टूटने का पता चलते ही बीघड़ हेड से पानी बंद करवा दिया। उसके बाद नहर की पटरी पाटने का काम शुरू कर दिया है। पटरी के ठीक होते ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed