{"_id":"68e40355e33dcd24540e981d","slug":"kajal-won-the-haryanvi-solo-dance-competition-and-manisha-won-the-punjabi-dance-competition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-141629-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरियाणवी एकल नृत्य स्पर्धा में काजल, पंजाबी में मनीषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरियाणवी एकल नृत्य स्पर्धा में काजल, पंजाबी में मनीषा प्रथम
Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखातीं छात्राएं। स्रोत : महा
रतिया। शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन करवाया गया। इसमें देश के सभी राज्यों की झलक के साथ छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति का रंग बिखेरा। हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में काजल और पंजाबी में मनीषा ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य परमजीत संधा और संयोजन सांस्कृतिक विभाग प्रभारी प्रो. रीतु ने किया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सतपाल कम्बोज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य और स्टॉफ सदस्यों ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्यातिथि रविंद्र बलियाला ने कहा कि महाविद्यालय का मंच ही ऐसा मंच है, जो शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं निखार का अवसर भी देता है। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक प्रो सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. स्नेहलता और मुक्ता शर्मा ने किया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत पेटिंग, कार्टूनिंग, भाषण हिन्दी और अंग्रेज़ी, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, मिमक्री, मोनो एक्टिंग,, नृत्य की एकल व ग्रुप विधा और संगीत विधाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस प्रकार रहा परिणाम
हिन्दी भाषण में प्रथम एकता रानी, द्वितीय कोमल व तृतीय जसप्रीत रही।.अंग्रेज़ी भाषण में एकता रानी प्रथम, परमजीत कौर द्वितीय, तमन्ना तृतीय रही। हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में काजल प्रथम, शालू द्वितीय, जसप्रीत कौर ने तृतीय स्थान पाया। जरनल नृत्य श्रेणी में इशा प्रथम, कोमल द्वितीय, निकिता बिश्नोई तृतीय रही। पंजाबी एकल नृत्य में मनीष प्रथम, नीतू द्वितिय, पायल तृतीय रही। समूह नृत्य में खुशदीप कौर ग्रुप प्रथम, जसमीत एवं खुशप्रीत ग्रुप द्वितीय और खुशकोमल और जसप्रीत ग्रुप को तीसरा स्थान मिला।