फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kajal stood first in Haryanvi dance and Rekha stood first in Punjabi dance

Fatehabad News: हरियाणवी में काजल, पंजाबी में रेखा और समूह नृत्य में रोशनी एंड ग्रुप प्रथम

Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kajal stood first in Haryanvi dance and Rekha stood first in Punjabi dance
महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए छात्राएं : संवाद - फोटो : udhampur news
रतिया। शहीद दविन्द्र सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में झंकार फेस्ट-2025 में छात्राओं ने नृत्य और संगीत के रूप में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी, हिमाचली संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन


कार्यक्रम प्राचार्य परमजीत संधा की अध्यक्षता व प्रो. रीतु संयोजक, सह संयोजक प्रो सुरेन्द्र शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तहत शहीद दविन्द्र सिंह की पत्नी जसविंद्र कौर ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तहत बार ऐसोसिएशन, रतिया के अध्यक्ष दविन्द्र ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनसम्पर्क अधिकारी व सह संयोजक डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी लोकगीतों में देशभक्ति पर आधारित गीत, सतर का हरियाणा न रहा, ब्याह के गीत, मेरा हरियाणा, मेरा दामण, पंजाबी गीत मिर्जा, डोलणा, सुरमेदानी, नचण तो पहला, फूला वरगी इत्यादि और नृत्य पारम्परिक, वेस्टर्न, शास्त्रीय, हिप-हॉप विधाओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को महाविद्यालय परिवार ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया, निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार राशि प्रदान करके सम्मानित किया गया।

- ये रहा परिणाम

निर्णायक मंडल की भूमिका में प्राध्यापक पंजाबी प्रो. सर्बजीत , थियेटर अध्यापक इंदाछोई गुरमेल सिंह रतिया, पंजाबी अध्याप करचना और राजकीय माध्यमिक स्कूल, जाखन दादी की आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक आशा ने निभाई। झंकार फेस्ट 2025 की रंगोली प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की आरती प्रथम, मीनाक्षी अंतिम वर्ष द्वितीय व तृतीय स्थान निर्मला बीए अंतिम वर्ष रही। इसी तरह कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान आरती रानी एमए हिन्दी अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान रमनदीप कौर एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान कविता बीए अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान मुस्कान सिंह बीए अंतिम वर्ष रही। काव्य पाठ में प्रथम स्थान निर्मला देवी एमए हिन्दी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान एकता रानी बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान सिमरण कौर बीए द्वितीय वर्ष रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान मनीषा बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान जसबीर कौर एमए हिन्दी अंतिम वर्ष रही।

लोकगीत, गीत व भजन के परिणाम

भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरजीत बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान मुस्कान बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान निर्मला देवी एमए हिन्दी प्रथम वर्ष,हरियाणवी लोकगीत में प्रथम स्थान निर्मला एमए हिन्दी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मुस्कान बीए वर्ष व तृतीय स्थान प्रियंका बीए अंतिम वर्ष रही। पंजाबी लोकगीत में प्रथम स्थान रूबी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान कमलदीप बीए प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान अर्शदीप बीए प्रथम वर्ष, सामान्य गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली बी कॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान सविना बीए अंतिम वर्ष व तृतीय स्थान प्रीति एमए हिन्दी अंतिम वर्ष रही।


नृत्य वर्ग के ये रहे परिणाम

हरियाणवी नृत्य में प्रथम स्थान काजल बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान कोमल बी कॉम प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान रमनदीप एमए हिन्दी अंतिम वर्ष, पंजाबी नृत्य में प्रथम स्थान रेखा बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान शैलजा बी कॉम द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान शिल्पा बीए द्वितीय वर्ष और सामान्य नृत्य में प्रथम स्थान लवप्रीत बीए अंतिम वर्ष, द्वितीय स्थान कुलदीप कौर व तृतीय स्थान अंजली बीए अंतिम वर्ष रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान मनजीत एंड खुशप्रीत, तृतीय स्थान नेहा एंड ग्रुप ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed