{"_id":"6509d1b83bd68ad94f0f58b6","slug":"kabaddi-player-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-in-ratia-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-5729-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया में कबड्डी खिलाड़ी ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया में कबड्डी खिलाड़ी ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी हरप्रीत का फाइल फोटो ,स्त्रोत सोशल मीडिया
रतिया। क्षेत्र के गांव तामसपुरा के कबड्डी खिलाड़ी ने सोमवार देर रात अपने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में खिलाड़ी के भाई की शिकायत पर हिसार जिले के गांव पाबड़ा निवासी युवक व पंजाब के तलवंडी साबो निवासी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रतिया के गांव तामसपुरा निवासी जसप्रीत ने बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय हरप्रीत अविवाहित था और कबड्डी का खिलाड़ी था। वह 16 सितंबर की शाम को हिसार के गांव मिर्चपुर में कबड्डी का टूर्नामेंट खेलने गया था। वह टूर्नामेंट के बाद हिसार के ही एक पीजी में ठहरता था। 18 सितंबर को उसके पास पीजी के संचालक का कॉल आया कि उसके भाई का पंजाब के तलवंडी साबो निवासी लवप्रीत कौर के मामले को लेकर हिसार के पाबड़ा निवासी नवीन के साथ झगड़ा हो गया है। सूचना पाकर वह अपने चाचा के साथ हिसार के निजी अस्पताल पहुंचा, जहां नवीन उनको मिला और उसे बताया कि उसे भी झगड़े में चोट लगी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसने अपने भाई हरप्रीत को पीजी में बुलाया, जहां उसके भाई ने बताया कि उक्त दोनों उसे परेशान करते हैं। इसके बाद वह घर आ गए। शिकायतकर्ता के अनुसार रात साढ़े 10 बजे उसके चचेरे भाई जपलीन ने बताया कि हरप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर नवीन व लवप्रीत से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। जिस पर वे उसे ढूंढने निकले तो वह खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। इसके बाद सूचना पुलिस व अन्य परिजनों को दी गई।
कोट
मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हिसार जिले के गांव पाबड़ा निवासी युवक नवीन व पंजाब के तलवंडी साबो निवासी युवती लवप्रीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
-सुरेंद्र कंबोज, प्रभारी, सदर थाना रतिया